New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

वेनेज़ुएला : अमेरिकी प्रतिबंध एवं भू-राजनीतिक तनाव

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम; चर्चित स्थल)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव)

संदर्भ

अक्तूबर 2025 में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में वृद्धि के प्रत्युत्तर में सैन्य बलों और नागरिक मिलिशिया को तैनात करने की घोषणा की।

हालिया मुद्दा : मुख्य बिंदु

  • अमेरिका ने कैरेबियाई सागर में आठ नौसेना युद्धपोत, एक पनडुब्बी, F-35B लड़ाकू विमान और MQ-9 ड्रोन तैनात किए हैं।
  • अमेरिकी हमलों में हाल ही में 27 लोगों की मौत हुई जिन्हें कथित रूप से ‘ड्रग तस्कर’ बताया गया।
  • इस बीच विपक्षी नेता ‘मारिया कोरीना माचाडो’ को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है जिससे मादुरो शासन पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ा है।
  • राष्ट्रपति मादुरो ने कहा कि जनता युद्ध के लिए तैयार है और स्वदेशी समुदायों से भी भर्ती की अपील की।

अमेरिका के प्रतिबंध

  • अमेरिका ने वर्ष 2019 से वेनेज़ुएला के तेल निर्यात और वित्तीय लेनदेन पर कठोर प्रतिबंध लगाए।
  • अमेरिकी सरकार ने मादुरो शासन को ‘अवैध एवं गैर-लोकतांत्रिक’ घोषित किया।

वर्तमान संकट स्थिति 

  • लगातार विरोध, प्रतिबंध एवं आर्थिक गिरावट के कारण देश में गहरी राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।
  • जनता का बड़ा हिस्सा प्रवासन के लिए मजबूर हुआ है; लगभग 70 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं।

 

वेनेजुएला : प्रमुख तथ्य

  • राजधानी : काराकास
  • जनसंख्या : लगभग 2.8 करोड़ (2025 अनुमान)
  • क्षेत्रफल : 9,12,050 वर्ग किमी.
  • मुद्रा : बोलिवर डिजिटल
  • भाषा : स्पेनिश (आधिकारिक), स्वदेशी भाषाएँ (वायू, यानोमामी)
  • भौगोलिक अवस्थिति : दक्षिण अमेरिका का उत्तरी छोर, कैरेबियन सागर व अटलांटिक महासागर से घिरा
  • जलवायु : उष्णकटिबंधीय, वर्षा वन से शुष्क मैदान; लानोस (घास के मैदान)
  • प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ :
    • एंडीज पर्वत (पिको बोलिवर, 4,978 मीटर)
    • गुयाना हाइलैंड्स (टेपुई पठार)
    • मराकाइबो झील (दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी)
    • ओरिनोको नदी (2,140 किमी.)
  • सीमावर्ती देश
    • पश्चिम: कोलंबिया (2,050 किमी.)
    • दक्षिण: ब्राजील (2,200 किमी.)
    • पूर्व: गुयाना (743 किमी., एसेक्विबो विवाद)
    • उत्तर: कैरेबियन सागर (2,800 किमी. तट)
    • समुद्री सीमाएँ : त्रिनिदाद एवं टोबैगो, बारबाडोस, नीदरलैंड्स
  • इतिहास 
    • खोज : 1498, क्रिस्टोफर कोलंबस
    • स्वतंत्रता : 1811, साइमन बोलिवर के नेतृत्व में
    • आधुनिक युग : 1999 से बोलिवेरियन क्रांति (ह्यूगो शावेज)
  • संसाधन
    • तेल : दुनिया का सबसे बड़ा भंडार (3,00 अरब बैरल)
    • खनिज : लौह अयस्क, सोना, हीरा, बॉक्साइट
    • हाइड्रोपावर : कारोनी नदी से 70% बिजली
    • कृषि : कॉफी, कोको, चावल, मछली पालन
  • संस्कृति
    • कला : जोर्रोपा नृत्य, साल्सा संगीत
    • खेल : बेसबॉल राष्ट्रीय खेल
    • भोजन : अरेपा, पबेलोन क्रिओलो (चावल, बीन्स, मांस)
  • आर्थिक स्थिति
    • संकट : हाइपरइंफ्लेशन (2026 में 682% अनुमान)
    • GDP : वर्ष 2026 में 3% की कमी (IMF)
    • निर्भरता : तेल (90% निर्यात) किंतु उत्पादन घटा
    • शरणार्थी : 70 लाख प्रवास, लैटिन अमेरिका में सर्वाधिक 
  • विशेषता
    • प्राकृतिक सौंदर्य : दुनिया का सबसे ऊंचा एंजेल प्राप्त (979 मीटर)
    • जैव विविधता : अमेजन वर्षावन, 1,400 पक्षी प्रजातियाँ
    • विवाद : एसेक्विबो क्षेत्र (गुयाना के साथ)
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR