New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विश्व पशु दिवस 2023 (World Animal Day 2023)

प्रारंभिक परीक्षा – विश्व पशु दिवस (World Animal Day)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय  ने 04 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में विश्व पशु दिवस मनाया।

प्रमुख बिंदु

  • विश्व पशु दिवस को विश्व पशु कल्याण दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
  • 4 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक वैश्विक पहल है।
  • यह दिवस जानवरों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित करता है एवं  अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस के रूप में कार्य करता है।
  • इस तिथि का चुनाव जानवरों के संरक्षक संत फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व दिवस (birth day) के साथ मेल खाता है।
  • यह दिवस दुनिया भर में पशु प्रेमियों को एकजुट करता है, जागरूकता बढ़ाता है और जानवरों की भलाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है।
  • विश्व पशु दिवस 2023 के लिए थीम बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें (Great or Small, Love Them All) जानवरों को संवेदनशील प्राणियों के रूप में स्वीकार करने के महत्व पर जोर देता है।
  • यह वैश्विक पशु देखभाल मानकों को बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है और सार्वभौमिक रूप से पशु अधिकारों की वकालत करता है।

विश्व पशु दिवस का इतिहास

  • विश्व पशु दिवस की अवधारणा 1925 में एक प्रमुख लेखक और प्रकाशक हेनरिक ज़िमरमैन द्वारा शुरू की गई थी।
  • 1931 में फ्लोरेंस, इटली में अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण कांग्रेस के दौरान 4 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर विश्व पशु दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

विश्व पशु दिवस का महत्व

  • विश्व पशु दिवस दुनिया के विभिन्न कोनों से पशु प्रेमियों को एक साथ लाता है।
  • यह दिन विश्व स्तर पर पशु उपचार और कल्याण मानकों में सुधार की आवश्यकता के बारे में व्यक्तियों को शिक्षित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
  •  यह पशु क्रूरता, उपेक्षा और अनुचित उपचार के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देता है।
  •  विश्व पशु दिवस व्यक्तियों को पशु क्रूरता और अन्याय के खिलाफ वकालत करने का अधिकार देता है।
  •  यह दिवस सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करता है एवं जानवरों को नुकसान से बचाने में एकता की शक्ति की याद दिलाता है।
  •  विश्व पशु दिवस जानवरों की रक्षा और देखभाल के लिए लोगों को  जिम्मेदार बनाता है।
  •  यह दिवस जानवरों के आवासों को संरक्षित करने एवं उनके अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने में योगदान देता है।

प्रश्न: विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?

(a)  20 मार्च

(b) 4 अक्टूबर 

(c) 4 सितंबर  

(d) 10 नवंबर

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ट्रैवल मार्ट क्या है ? भारत के पर्यटन को बढ़ावा देनें में पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिए।

                                                                                                                                                                                                       स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR