New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विश्व नदी दिवस

प्रारम्भिक परीक्षा – भारत की नदियाँ, पर्यावरण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर- 1 और 3

संदर्भ

  • प्रति वर्ष सितंबर माह के चौथे रविवार को विश्वभर में नदी दिवस मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस 24 सितंबर 2023 को मनाया गया है, जिसका थीम है- ‘नदियों का अधिकार’, जो नदियों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने की मांग करती है।

world-river-day

प्रमुख बिंदु 

  • विश्वभर में नदियों की रक्षा के लिए नदी दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2005 में की गई थी। हर साल अन्तर्राष्ट्रीय नदी दिवस को भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। 
  • अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, बांग्लादेश, कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिन लोग संकल्प लेते हैं कि वे नदियों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उन्हें बचाएंगे
  • विश्व नदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की शहरी निकायों में 'स्वच्छ नदियां बेहतर कल' का अवसर विषय पर नदियों के घाटों, अमृत सरोवरों अन्य जल स्रोतों के समीप वृहद स्वच्छता अभियान व जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें कई निकायों में अभियान चलाया जाएगा।
  • इस अवसर पर स्थानीय व राष्ट्रीय महत्त्व की 22 से अधिक नदियों, बरसाती नदियों, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, भिलंगना, रामगंगा, सरयू, गोमती, पिंडर, पूर्वी गंगा नहर, आसन, बिंदाल, रिस्पना, साँग, सोलानी, पिप्रा, जलकुर, बहला, लपकना, लेवरा, गडरी, कल्याणी, बाउली साहिब, बड़ी नदी, कमल नदी आदि के घाटों एवं किनारों पर नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
  • इस दौरान घाटों एवं जल स्रोतों की सफाई की गई और नदियों में मिलने वाले 60 से अधिक नालों में जाल लगाए गए या पुराने खराब जाल बदले गए। 
  • 107 से अधिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना निषेध है इसके लिए संदेशात्मक बोर्ड भी लगाए गए हैं। 
  •  428 से अधिक नागरिकों द्वारा स्वच्छता अभियान की सेल्फी 'स्वच्छता ही सेवा' पोर्टल पर अद्यतन की गई। ये अभियान नदी घाटों एवं अन्य जल स्रोतों के निकट 45 वर्ग किलो मीटर से अधिक क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान 2335.50 किलो गीला तथा 6241.50 किलो सूखा कूड़ा एकत्र किया गया।

विश्व नदी दिवस का इतिहास 

  • विश्व नदी दिवस की शुरुआत वर्ष 2005 में नदियों की रक्षा के संकल्प को लेकर की गई थी। 
  • भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। 
  • अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, बांग्लादेश, कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिन लोग संकल्प लेते हैं कि वे नदियों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उन्हें बचाएंगे।

भारत में नदी का महत्व 

  • भारत को नदियों की धऱती कहा जाता है। यहां छोटी-बड़ी लगभग 200 मुख्य नदियां हैं। भारत में नदियों का विशेष धार्मिक महत्व भी है। नदियों को पवित्र, श्रेष्ठ और पूजनीय माना गया है। साथ ही इसे देवी और मां का दर्जा प्राप्त है।
  • हिंदू धर्म में युमना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा, महानदी, रावी, सतलुज, ताप्ती, वितस्ता, सरस्वती, कुंभा आदि जैसी नदियों को भी श्रेष्ठ माना गया है।

हिंदू धर्म में नदी का महत्व 

  • शास्त्रों में नदी स्नान करते समय सप्त नदियों (गंगा, यमुना, सिंधु, गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा और कावेरी) का ध्यान करने का विधान है। वेद-पुराण और धर्म शास्त्रों में गंगा नदी को श्रेष्ठ और कई नदियों को पवित्र बताया गया है। 

नदियों के लाभ:

  • सिंचाई के लिए  पानी उपलब्धता है।
  • जल विद्युत के विकास में सहायता।
  • मछली पकड़ने की प्रक्रिया में सहायता।
  • पर्यटन और मनोरंजन के क्षेत्र में लाभ।

नदियों से होने वाली हानि

  • बाढ़ ,सूखा ,भूमिगत जल स्रोत में कमी आदि। 

भारत की महत्वपूर्ण नदियां 

  • हिमालय की पहाड़ियों से बहने वाली सिंधु नदी से ही हमारी सभ्यता की शुरुआत हुई है। ऐसे में इस नदी का एक खास ऐतिहासिक मूल्य भी है, जिससे सबसे बड़ी मानव सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता का जन्म हुआ। 
  • सिंधु नदीं से जहां भारत के ऐतिहासिक मूल्य जुड़े हैं, वहीं गंगा भारत की सबसे लोकप्रिय और पौराणिक नदी मानी जाती है। साथ ही यह हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र नदी है, जिसे देवी के रूप में पूजा जाता है। गंगा नदी हिमालय के गंगोत्री से निकलती है बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। 
  • सिंधु और गंगा के साथ ही गोदावरी भी भारत की प्रमुख नदी है। यह गंगा के बाद दूसरी भारत की सबसे बड़ी नदी है।

भारत में नदियों की प्रमुख विशेषताएं

table

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न :  उत्तर भारत की नदियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उत्तर भारत की अधिकांश नदियों का प्रवाह उत्तर से पूर्व की ओर है।
  2. गंगा नदी को बंगलादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है। 
  3. भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है।  

ऊपर दिए गए कितने कथन गलत हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई नहीं

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: विश्व नदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है ? भारत में प्रवाहित होने वाली नदियों के पारिस्थितिकी महत्व पर प्रकाश डालें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR