New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

यूनुस अहमद को मिला प्रतिष्ठित कैमल इंटरनेशनल अवार्ड मिला

चर्चा में क्यों ?

मध्य पूर्व में डॉटस्पेस कोवर्किंग के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत एनआरआई उद्यमी यूनुस अहमद को वैश्विक व्यवसाय नेतृत्व में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कैमल इंटरनेशनल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।


पुरस्कार समारोह और सम्मान

  • यह पुरस्कार दुबई में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किया गया।
  • शारजाह कैमल रेसिंग क्लब के चेयरमैन शेख मतार बिन हुवैदेन अल केतबी ने यूनुस अहमद को यह सम्मान भेंट किया।
  • यह मान्यता एरेबियन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दी जाती है,जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय में उत्कृष्टता और नेतृत्व का जश्न मनाती है।

पुरस्कार का महत्व

  • कैमल इंटरनेशनल अवार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनकी उपलब्धियाँ असाधारण व्यावसायिक कौशल और प्रभाव को दर्शाती हैं।
  • यूनुस अहमद के लिए यह सम्मान न केवल मध्य पूर्व में कोवर्किंग सेक्टर में उनके आदर्श नेतृत्व को रेखांकित करता है, 
    • बल्कि एक प्रवासी भारतीय (NRI) प्रोफेशनल के रूप में वैश्विक व्यवसाय जगत में उनके योगदान का प्रमाण भी है।

कैमल इंटरनेशनल अवार्ड के बारे में 

  • कैमल इंटरनेशनल अवार्ड एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे एरेबियन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार मुख्यतः उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने वैश्विक व्यवसाय नेतृत्व, उद्यमिता, प्रबंधन और उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

उद्देश्य

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय और नेतृत्व में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना।
  • ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना जिनके कार्य समाज, उद्योग और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालते हों।
  • प्रवासी भारतीयों (NRI) और अन्य वैश्विक पेशेवरों की उपलब्धियों को मान्यता देना।

प्रमुख विशेषताएँ

  • पुरस्कार समारोह आमतौर पर मध्य पूर्व (विशेषकर दुबई, यूएई) में आयोजित होता है।
  • सम्मानित व्यक्तियों का चयन उनके असाधारण व्यावसायिक कौशल, प्रबंधन दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता के आधार पर किया जाता है।
  • यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक पहचान माना जाता है। 

प्रश्न. कैमल इंटरनेशनल अवार्ड 2025 से किसे सम्मानित किया गया है ?

(a) अजीम प्रेमजी

(b) यूनुस अहमद

(c) मुकेश अंबानी

(d) सुंदर पिचाई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR