New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

ज़ापद युद्धाभ्यास-2025

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास “ज़ापद 2025” में भाग लेने के लिए रूस रवाना हुई है। 
  • यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर, 2025 तक निज़नी के मुलिनो प्रशिक्षण मैदान, रूस में आयोजित हो रहा है।

भारतीय दल की संरचना

  • कुल 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
    • 57 भारतीय सेना
    • 7 भारतीय वायुसेना
    • 1 भारतीय नौसेना
  • नेतृत्व: कुमाऊँ रेजीमेंट की एक बटालियन
  • विभिन्न हथियारों और सेवाओं से आए सैनिकों का सहयोग - संतुलित परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन।

 अभ्यास के उद्देश्य:

  • Interoperability (अंतर-संचालन क्षमता) और सैन्य समन्वय को मज़बूत करना।
  • संयुक्त परिचालन तत्परता को बढ़ाना।
  • कंपनी-स्तर के संयुक्त अभियान और मिशन योजना।
  • पारंपरिक युद्ध परिदृश्य और आतंकवाद-रोधी तकनीकें।
  • TTPs (Tactics, Techniques & Procedures) का आदान-प्रदान।
  • युद्धक्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग।

प्रशिक्षण उद्देश्य

  • उच्च-तीव्रता वाले संघर्ष परिदृश्यों का अनुकरण।
  • त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियाँ विकसित करना।
  • विशेष हथियारों और उपकरणों का प्रयोग।
  • अंतर-सेना एवं अंतर-सेवा एकीकरण
  • बहुराष्ट्रीय कमांड संरचनाओं का प्रबंधन
  • सेनाओं की अनुकूलन क्षमता और त्वरित तैनाती तत्परता को परखना।

भू-राजनीतिक महत्व

  • भारत की ज़ापद 2025 में भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत:
    • बहुपक्षीय सुरक्षा ढाँचों में अपनी भूमिका मज़बूत कर रहा है।
    • विविध भौगोलिक और सामरिक परिस्थितियों में संचालन का अनुभव अर्जित कर रहा है।
    • अन्य सेनाओं के साथ संचार और समन्वय प्रोटोकॉल बेहतर कर रहा है।
    • सामूहिक सुरक्षा उपायों और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों में योगदान दे रहा है।

प्रश्न. हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी किस बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए रूस रवाना हुई है ?

(a) वोस्तोक 2025

(b) ज़ापद 2025

(c) त्सेन्ट्र 2025

(d) कवकाज़ 2025

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X