New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

दाऊदी बोहरा प्रमुख को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रारंभिक परीक्षा – निशान-ए-पाकिस्तान (Nishan-e-Pakistan)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

मुंबई स्थित दऊदी बोहरा संप्रदाय के प्रमुख डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित करने की घोषणा 22 नवंबर 2023 को किया गया।

Dawoodi Bohra

प्रमुख बिंदु 

  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने डॉ सैफुद्दीन की सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की।
  • दाऊदी बोहरा समुदाय के अनुयायी 40 से अधिक देशों में रहते हैं और पाकिस्तान में भी इनकी बड़ी संख्या है।
  • दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग इन देशों में कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विकास कार्य करते हैं।
  • ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ या ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ पाकिस्तान’ पाकिस्तान के राष्ट्रीय हित में सर्वोच्च सम्मान वाली सेवाओं के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • यह पाकिस्तान के सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार ‘निशान-ए-हैदर’ के समतुल्य है।

‘निशान-ए-पाकिस्तान (’Nishan-e-Pakistan)

  • वर्ष 1990 में  ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय मोरारजी देसाई थे।
  • वर्ष 1998 में अभिनेता दिलीप कुमार को कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिया जाने वाला पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार ‘निशान-ए-इम्तियाज’ प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2020 में कश्मीरी अलगाववादी नेता अली गिलानी को ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ पुरस्कार ‘प्रदान किया गया।
  • डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ पुरस्कार पाने वाले चौथे भारतीय होंगे।

प्रश्न: निशान-ए-पाकिस्तान’ पुरस्कार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ पुरस्कार पाने वाले चौथे भारतीय होंगे।
  2. वर्ष 1992  में  ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय मोरारजी देसाई थे।
  3. वर्ष 1998 में अभिनेता दिलीप कुमार को कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिया जाने वाला पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार ‘निशान-ए-इम्तियाज’ प्रदान किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर: (b)

स्रोत:द इकोनॉमिक टाइम्स

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR