New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (GLOBAL GENDER GAP REPORT) 2023

प्रारंभिक परीक्षा - वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 2 - महिलाओं से सम्बंधित मुद्दे

सन्दर्भ

  • हाल ही में, विश्व आर्थिक मंच द्वारा वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2023 जारी की गयी।

रिपोर्ट के महत्वपूर्ण तथ्य

  • वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2023 में शीर्ष तीन देश क्रमश: आइसलैंड, नॉर्वे औरफ़िनलैंड हैं।
  • भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान 142वें, बांग्लादेश 59वें, चीन 107वें, नेपाल 116वें, श्रीलंका 115वें और भूटान 103वें स्थान पर है।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक लैंगिक अंतराल स्कोर 68.4% है तथा वर्ष 2022 की तुलना में इसमें 0.3% का सुधार हुआ है।


भारत का प्रदर्शन

  • भारत 146 देशों में से 127वें स्थान पर है।
  • वर्ष 2022 में भारत 135वें स्थान पर था।
  • भारत में लैंगिक अंतर 64.3% तक कम हुआ है तथा शिक्षा के सभी स्तरों पर पंजीकरण में समानता हासिल कर ली है।
  • वेतन समानता में कुछ सुधार के बावजूद, वरिष्ठ पदों और तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में गिरावट आई है।
  • भारत सहित 18 देशों ने स्थानीय शासन में 40% से अधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व प्रदान किया है।


वैश्विक लैंगिक अंतराल (GGG) रिपोर्ट

  • वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, लैंगिक समानता को मापने के लिए बनाया गया एक सूचकांक है।
  • इसे पहली बार वर्ष 2006 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित किया गया था।
  • इस रिपोर्ट में चार क्षेत्रों के आधार पर लैंगिक अंतराल का मापन किया जाता है-
  1. आर्थिक भागीदारी और अवसर
  2. शैक्षिक उपलब्धि
  3. राजनीतिक सशक्तिकरण
  4. स्वास्थ्य और उत्तरजीविता
  • चार उप-सूचकांकों में से प्रत्येक के साथ-साथ समग्र सूचकांक पर GGG सूचकांक 0 और 1 के बीच स्कोर प्रदान करता है, जहां 1 पूर्ण समानता और 0 पूर्ण असमानता कोदर्शाता है।
  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की जाने वाली अन्य रिपोर्ट- वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट, वैश्विक तकनीकी गवर्नेंस रिपोर्ट, वैश्विक जोखिम रिपोर्ट, वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट, द फ्यूचर ऑफ़ जॉब रिपोर्ट, उर्जा संक्रमण सूचकांक।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR