New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना 

प्रारम्भिक परीक्षा – मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • नेचर पत्रिका के अनुसार, मंगल ग्रह का आंतरिक भाग / कोर पूरी तरह से पिघली हुई सिलिकेट परत से घिरे होने की संभावना है।

structure-of-mars

प्रमुख बिंदु 

  • मंगल ग्रह के आंतरिक भाग को समझने के लिए वहां पर मौजूद भूकंपीय तरंगों का अध्ययन किया गया है।
  • यह अध्ययन नासा द्वारा भेजे गए इनसाइट मार्स लैंडर के द्वारा वर्ष 2019 में भेजे गए डेटा के माध्यम से किया गया।
  • भूकंप का अध्ययन करने के लिए इनसाइट मार्स लैंडर के द्वारा भूकंपीय प्रयोग (SEIS) नामक एक उपकरण का उपयोग किया गया था। 
  • इस अध्ययन के लिए मंगल ग्रह पर तीन साल तक आये भूकंपों के डेटा का उपयोग किया गया, जिसमें उल्कापिंड के प्रभाव से हुई दो भूकंपीय घटनाएं भी शामिल थीं।
  • इसके आधार पर मंगल ग्रह पर कम घनत्व वाले कोर की उपस्थिति का पता चला है, जो तरल लोहे ,सल्फर, कार्बन, ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन जैसे हल्के तत्वों से बना है।
  • इससे पता चलता है कि मंगल ग्रह पर हल्के तत्व की मात्रा अधिक है।  
  • मंगल ग्रह का आंतरिक भाग कोर तरल लौह-निकल के पिघली हुई सिलिकेट चट्टान की लगभग 150 किमी मोटी परत से घिरा हुआ है। 
  • जिसके आधार पर यह अनुमान भी लगाया गया है कि मंगल ग्रह पर रासायनिक तत्व अत्यधिक मात्रा में है। 
  • मंगल ग्रह के आतंरिक भाग का तापमान लगभग 2,000 केल्विन होने की संभावना व्यक्त की गई है। 
  • अधिक तापमान होने से पता चलता है कि मंगल ग्रह के निर्माण के बाद उसका आंतरिक भाग अशांत अवस्था में था, न कि शांत। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मंगल ग्रह के आतंरिक भाग का तापमान कितना होने की संभावना व्यक्त की गई है ?

(a) लगभग 1,000 केल्विन 

(b) लगभग 2,000 केल्विन

(c) लगभग 3,000 केल्विन

(d) लगभग 4,000 केल्विन

उत्तर : (b)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR