New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-2023 (Joint Military Exercise SuryaKiran-2023)

प्रारंभिक परीक्षा – संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-2023
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

भारत और नेपाल की थल सेनाओं के बीच 24 नवंबर 2023 से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 'सूर्य किरण संयुक्त युद्धाभ्यास-2023' की शुरुआत हुई।

SuryaKiran-2023

प्रमुख बिंदु 

  • यह युद्धाभ्यास 24 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर 2023 तक चलेगा।
  • इस संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के कुल करीब 600 जवान शामिल होंगे।
  • सूर्य किरण युद्धाभ्यास की शुरुआत दोनों देशों के बीच वर्ष 2011 के बाद से वार्षिक आधार पर क्रमवार रूप से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करते हुए जंगल में युद्ध, पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों, मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।
  • इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे की अच्छी आदतों को भी आपस में साझा करेंगी।
  • इस युद्धाभ्यास के जरिए दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा संबंध भी मजबूत होंगे।
  • वर्ष 2023 में सूर्य किरण युद्धाभ्यास का यह सत्रहवां संस्करण है ।
  • इससे पहले वर्ष 2022 में सूर्य किरण युद्धाभ्यास का सोलहवां संस्करण नेपाल में आयोजित किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत और नेपाल की थल सेनाओं के बीच 24 नवंबर 2023 से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 'सूर्य किरण संयुक्त युद्धाभ्यास-2023' की शुरुआत हुई।
  2. सूर्य किरण युद्धाभ्यास की शुरुआत दोनों देशों के बीच वर्ष 2011 से आयोजित किया जा रहा है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

स्रोत:द इकोनॉमिक टाइम्स

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR