New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

रैपिडएक्स (RapidX)

प्रारम्भिक परीक्षा – रैपिडएक्स (RapidX) ट्रेन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • दिल्ली-मेरठ के मध्य रैपिडएक्स एक प्रमुख लिंकिंग सिस्टम बनाया गया है।

RapidX

प्रमुख बिंदु  

  • दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), जिसे रैपिडएक्स के नाम से भी जाना जाता है।
  • रैपिडएक्स (RapidX) का उद्घाटन या पहली यात्रा 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई  के मध्य होगा। 
  • यह प्रमुख लिंकिंग सिस्टम पांच स्टेशनों के मध्य लगभग 82 किमी कॉरिडोर को कवर करेगी।
  • वर्तमान में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर तक रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। 
  • RRTS का उद्देश्य दिल्ली की मुख्य सड़कों से भीड़ कम करना है।इसके अतिरिक्त लोगों के जनसँख्या घनत्व को भी कम करना है।  
  • यह दिल्ली के आसपास के इलाकों में यातायात की समस्या समाधान में काफी लाभदायक होगा। 
  • दिल्ली-मेरठ RRTS ट्रेन की हाई स्पीड 160 किमी/घंटा(अधिकतम क्षमता 180 किलोमीटर प्रतिघंटे है) एवं  औसत गति 100 किमी/घंटा है। 
  • इस हाई स्पीड रेल को मिनी बुलेट ट्रेन भी कहा गया है।
  • रैपिडएक्स की पूर्ण होने की समय सीमा वर्ष 2025 तक निर्धारित की गई है।
  • यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से जैसे- मोदीनगर, साहिबाबाद और दुहाई को कवर करेगी। 

NCRTC

दिल्ली-एनसीआर में रैपिडएक्स कॉरिडोर का भविष्य में विस्तार

  • भविष्य में इसमें वेस्ट यूपी के हापुड़, शामली और बुलंदशहर का खुर्जा भी शामिल होंगे। 
  • फेज एक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत और दिल्ली को शामिल करने की योजना है।
  • फेज दो में गुरुग्राम, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, बल्लभगढ़-पलवल को शामिल किया जायेगा।
  • रैपिडएक्स ट्रेनें 6 कोच की होंगी। आवश्यकता पड़ने पर तीन कोच और बढ़ाए जायेंगे। 
  • 6 कोच में एक महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, एक कोच प्रीमियम होगा। चार कोच सामान्य श्रेणी के होंगे।
  • NCRTC के द्वारा स्टेशनों का डिजाइन 9 कोच के लिए बनाया है। 
  • 6 कोच की रैपिडएक्स ट्रेन में प्रीमियम श्रेणी के टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एंट्री की अलग से सुविधा प्रदान की जाएगी । 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारत के किन दो स्टेशनों के मध्य रैपिडएक्स ट्रेन चलायी गयी ?

(a) साहिबाबाद से गाजियाबाद

(b) साहिबाबाद से मोरादाबाद 

(c) साहिबाबाद से दुहाई  

(d) दुहाई से साहिबाबाद

उत्तर - (c)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR