New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

स्टारलिंक

प्रारम्भिक परीक्षा – स्टारलिंक
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों 

जनवरी 2023 में संशोधित स्टारलिंक उपग्रह डिश के साथ एक यूक्रेनी ड्रोन की तस्वीरें रूसी टेलीग्राम चैनलों पर प्रसारित हुईं। इससे ड्रोन को दूर से नियंत्रित करने और सैन्य उद्देश्यों के लिए डिश के उपयोग को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

starlink

प्रमुख बिंदु :

  • यूक्रेन के साथ ही अधिकांश  बड़े देशों को  एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा संचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • एलन मस्क के स्पेस एक्स कंपनी के स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा को कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • इसका उपयोग रूसी सैनिकों की निगरानी से लेकर सैन्य हमलों के समन्वय तक हर चीज के लिए किया जा सकता है। 
  • दुनिया में स्टारलिंक का महत्व इस बात से है कि यह  कैसे  संघर्ष या युद्धग्रस्त क्षेत्र में  रणनीतिक भूमिका निभा सकता है।

स्टारलिंक :

  • स्टारलिंक’ इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के लिये उपग्रहों का एक नेटवर्क है।
  • स्टारलिंक वर्तमान में सीमित कवरेज क्षेत्रों वाले 36 देशों को सेवा प्रदान करता है। 
  • यह एलन मस्क की एयरोस्पेस कम्पनी स्पेस एक्स (SpaceX) द्वारा  निर्मित किया गया  है।
  • उपग्रहों का यह नेटवर्क लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में पृथ्वी की सतह से 550 किमी. ऊपर संचालित होता है। 
  • इसके विपरीत पारम्परिक रूप से इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने वाले उपग्रह पृथ्वी की सतह से अधिक दूरी पर 35,000 किमी. की ऊँचाई पर स्थित होते हैं।
  • स्पेस एक्स का पहला स्टारलिंक मिशन 24 मई, 2019 को लॉन्च किया गया था, जिसमें 60 उपग्रह शामिल थे। 
  • वर्तमान में इस मिशन के 800 से अधिक उपग्रह लो अर्थ ऑर्बिट में संचालित हो रहे हैं।
  • प्रत्येक उपग्रह को बारीकी से डिज़ाइन किया गया है, जिसका वजन लगभग 260 किलोग्राम है।
  • यह फोर-फेज्ड ऐरे एंटीना (Four-Phased Array Antennas), एकल सौर ऐरे (Single Solar Array), आयन प्रणोदन प्रणाली (Ion Propulsion System), नेविगेशन सेंसर और मलबा ट्रैकिंग प्रणाली से सुसज्जित है।
  • आज पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले लगभग 7,500 सक्रिय उपग्रहों में से आधे से अधिक स्टारलिंक उपग्रह हैं।

कार्य प्रणाली:

  • जब किसी इंटरनेट सिग्नल को पृथ्वी से भेजा जाता है, तो स्टारलिंक समूह में से एक उपग्रह इसे रिसीव करता है और फिर नेटवर्क में शामिल अन्य उपग्रहों के साथ साझा करता है।
  • इसके बाद सिग्नल जब सबसे लक्षित उपग्रह तक पहुँच जाता है, तो इसे एक ग्राउंड रिसीवर तक भेज दिया जाता है।
  • स्टारलिंक उपग्रह लेज़र प्रकाश का उपयोग करते हुए एक दूसरे से संचार करते हैं।
  • फोर-फेज्ड ऐरे एंटीना से उपग्रह कम समय में ही बड़ी मात्रा में डाटा का स्थानांतरण कर सकते हैं, जबकि इन-बिल्ट नेविगेशन सेंसर सटीक इंटरनेट डाटा ट्रांसफर के लिये उपग्रहों को ऊँचाई की जानकारी प्रदान करते हैं।
  • स्टारलिंक उपग्रह की कक्षा एल.ई.ओ. में स्थित होने के कारण  डाटा ट्रांसफर प्रक्रिया में  काफी कम समय लगता है।
  • आयन प्रणोदक उपग्रहों को कक्षा में ले जाने, संचालित करने और उसके जीवन काल की समाप्ति पर डी-ऑर्बिट करने में मदद करते हैं।

लाभ:

  • LEO उपग्रहों का नेटवर्क पूरी तरह से अनुपलब्ध या सीमित कनेक्टिविटी वाले सूदूर क्षेत्रों में उच्च गति एवं तीव्रता के साथ इंटरनेट प्रदान करेगा।
  • यह हवाई जहाज़ और पोत परिवहन के लिए भी इंटरनेट की सुविधा प्रदान करेगा।
  • हालाँकि, इन उपग्रहों को एल.ई.ओ. में स्थापित करने का एक नकारात्मक पहलू यह है कि पृथ्वी के बहुत करीब स्थित होने के कारण ये उपग्रह केवल एक सीमित क्षेत्र को ही कवर कर सकते हैं अत:व्यापक कवरेज के लिये अधिक संख्या में उपग्रहों की आवश्यकता होती है।

चिंताएँ :

  • यूक्रेन के विशेषज्ञों ने  स्पेस एक्स पर निर्भरता  के प्रति आगाह किया है,क्योंकि कई बार कंपनी ने रणनीतिक  सूचना देने से मना कर दिया।
  • तीसरे पक्ष पर निर्भरता से  आपातकालीन स्थिति में  पहुंच और राष्ट्रीय संचार पर बाहरी नियंत्रण चिंता का विषय है ।
  • ताइवान में इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय नियंत्रण के लिए  संयुक्त उद्यम के बारे में चर्चा हो रही है ।
  • दरअसल स्पेस एक्स  व्यावसायिक कंपनी है, इसके और भी  हित  हैं जो कंपनी के  निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
  • किसी एक  इंटरनेट प्रदाता पर निर्भरता  किसी भी देश के भविष्य  के लिए  खतरा है ।
  • सितंबर 2022 में ईरान में विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने देश  में इंटरनेट बंद कर दिया।
  • उसके बाद स्पेस एक्स  ने तुरंत स्टारलिंक के माध्यम से कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को इन्टरनेट प्रदान किया।
  • स्टारलिंक  सरकार-से-सरकार रक्षा सौदे के दायरे से बाहर है
  • इसका  समाधान यह है कि  उपग्रहों  चाहे सरकारी हो या निजी दोनों को मिल कर इंटरनेट सेवा प्रदान करें।
  • इस विशिष्ट परियोजनाओं को देखते हुए यूरोपीय संघ ने 2022 में 2027 तक शुरू होने वाले संप्रभु उपग्रह समूह की स्थापना के लिए 2.4 बिलियन यूरो निर्धारित किए।

प्रश्न  : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  • स्टारलिंक इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के लिये उपग्रहों का एक नेटवर्क है।
  • स्टारलिंक उपग्रह लेज़र प्रकाश का उपयोग करते हुए एक दूसरे से संचार करते हैं।
  • स्पेस एक्स का पहला स्टारलिंक मिशन 24 मई, 2019 को लॉन्च किया गया था, जिसमें 60 उपग्रह शामिल थे। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल कथन 1 

 (b) केवल कथन 2 

 (c) सभी तीनों  

 (d) कोई भी नहीं  

उत्तर :  (c )

मुख्य परीक्षा प्रश्न : स्टारलिंक प्रोजेक्ट सस्ती इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के साथ ही किसी देश की संप्रभुता एवं  रणनीतिक चुनौतियाँ  भी प्रस्तुत करती है। चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR