New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

लैंडर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट (The lander Dragonfly rotorcraft)

प्रारम्भिक परीक्षा – लैंडर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट, शनि ग्रह, टाइटन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

चर्चा में क्यों

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा शनि के उपग्रह टाइटन तक पहुंचने के लिए एक परमाणु-संचालित ड्रैगनफ्लाई नामक लैंडर बना रहा है।

rotorcraft     

प्रमुख बिंदु 

  • नासा के द्वारा शनि के उपग्रह टाइटन तक पहुंचने के लिए लैंडर ड्रैगनफ्लाई को वर्ष 2027 में लांच करने की योजना है, यह 2034 तक टाइटन पर पहुँचेगा। 
  • इसका उद्देश्य टाइटन पर रहने लायक स्थिति का आकलन करना तथा पृथ्वी से दूर सौर मंडल में जीवन के संभावित संकेतों की खोज करना है। 
  • टाइटन पर प्रचुर मात्रा में कार्बनिक पदार्थ या बर्फ से भरपूर सतह के साथ-साथ एक आंतरिक महासागर स्थित है। इसलिए इसे जीवन की उत्पत्ति के अध्ययन के लिए एक उच्च प्राथमिकता वाला उपग्रह माना जा रहा है।

लैंडर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट 

  • इस लैंडर को मैरीलैंड में जांस हापकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (एपीएल) द्वारा निर्मित किया गया है। 
  • इस लैंडर में कार के आकार के ड्रोन के चार जोड़े कोएक्सिएल रोटर होंगे अर्थात एक रोटर को दूसरे के ऊपर रखा जायेगा, जो टाइटन के घने नाइट्रोजन युक्त वातावरण को काटने में सक्षम होगा। यह लैंडर कैमरे, सेंसर और सैंपलर्स से संपन्न होगा।
  • ड्रैगनफ्लाई का वर्जीनिया में नासा के लैंगली रिसर्च सेंटर में पिछले तीन वर्षों में उड़ान प्रणालियों का अब तक चार परीक्षण हो चुका है।

शनि (Saturn) :         

  • यह आकार में वृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। 
  • यह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है। 
  • इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसके मध्यरेखा के चारों ओर पूर्ण विकसित 7 वलयों का होना है । 
  • यह वलय अत्यंत छोटे-छोटे कणों से मिलकर बने हैं, जो सामूहिक रूप से गुरूत्वाकर्षण के कारण इसकी परिक्रमा करते हैं।
  • शनि ग्रह को गैसों का गोला (Globe of Gases) एवं गैलेक्सी समान ग्रह (Galaxy Like Planet) भी कहा जाता है। 
  • आकाश में यह ग्रह पीले तारे के समान दृष्टिगत होता है। 
  • इसके वायुमंडल में भी बृहस्पति की तरह हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और अमोनिया गैसें पायी जाती हैं। 
  • शनि ग्रह के 62 उपग्रह हैं।टाइटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है, जो आकार में बुध ग्रह के लगभग बराबर है। मंगल ग्रह की भाँति यह नारंगी रंग का दिखाई देता है। 
  • टाइटन पर वायुमंडल और गुरुत्वाकर्षण दोनों बराबर हैं। 
  • इसके अन्य प्रमुख उपग्रह मीमांसा, एनसीलाडु, डीआन रोया, हाइपेरियन,इपापेटस और फोबे हैं। 
  • इसमें फोबे शनि की कक्षा में घूमने के विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है। 
  • शनि अंतिम ग्रह है, जिसे आँखों से देखा जा सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से नासा द्वारा भेजा जा रहा लैंडर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट किसका अध्ययन करेगा ?

(a) शनि ग्रह का 

(b) वृहस्पति का 

(c) टाइटन

(d) फोबे 

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- लैंडर ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट  क्या है ? इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें

स्रोत : NASA

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR