New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

संयुक्‍त अरब अमीरात द्वारा तेल उत्पादन में कटौती

प्रारंभिक परीक्षा – ओपेक+
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 - द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, संयुक्‍त अरब अमीरात द्वारा घोषणा की गयी कि वह 2024 के अंत तक तेल उत्पादन में प्रति दिन एक लाख 44 हजार बैरल की कटौती जारी रखेगा।
  • संयुक्‍त अरब अमीरात द्वारा यह फैसला ओपेक प्‍लस की 35वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में हुए समझौते के अनुरूप लिया गया। 

ओपेक प्‍लस

  • यह 23 तेल निर्यातक देशों का एक समूह है।
  • इसमें 13 ओपेक देश के अतिरिक्त अजरबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, कजाकिस्तान, रूस, मैक्सिको, मलेशिया, दक्षिण सूडान, सूडान और ओमान शामिल हैं।
  • इन देशों का लक्ष्य तेल बाजार में स्थिरता लाने के लिए कच्चे तेल के उत्पादन को समायोजित करने के लिए मिलकर कार्य करना है।

ओपेक

oil-production

  • यह तेल निर्यातक देशों का एक स्थायी अंतरसरकारी संगठन है।
  • इसका उद्देशय अपने सदस्य देशों की पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और एकीकरण करना है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1960 में पांच संस्थापक सदस्यों ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला द्वारा की गई थी। 
  • वर्तमान में, इसके 13 सदस्य हैं - ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, वेनेजुएला, अल्जीरिया, अंगोला, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन, लीबिया, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात।
  • इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR