New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी,  विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट, PM 2.5, WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (पर्यावरण प्रदूषण)

सन्दर्भ:

हाल ही में स्विस संगठन IQAir द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 जारी की गई है।world-air-quality-report

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के आंकड़े:

  • विश्व के 100 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में 83 शहर भारत के हैं।
  • वार्षिक PM2.5 सांद्रता के आधार पर भारत सबसे प्रदूषित देशों में तीसरे स्थान पर है  
    • बांग्लादेश पहले स्थान पर (79.9 µg/m3)
    • पाकिस्तान दूसरे स्थान पर (73.7 µg/m3)

polluted-country

  • वर्ष 2023 में भारत की औसत PM2.5 सांद्रता- 54.4 µg/m3 रही। 
    • वर्ष 2022 में, 53.3 µg/m3 थी (8वां सबसे प्रदूषित देश)
  • बेगुसराय वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर के रूप में सामने आया
    • वर्ष 2023 में औसत PM2.5 सांद्रता - 118.9 µg/m3
  • दिल्ली वर्ष 2018 से लगातार चौथी बार विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी है 
    • वर्ष 2023 में औसत PM2.5 सांद्रता- 102.1 µg/m3
    •  वर्ष 2022 में औसत PM2.5 सांद्रता- 92.6 µg/m3

रिपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • वर्ष 2023 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में 134 देश शामिल हैं
    • वर्ष 2022 में 131 देश शामिल थे
  • वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय खतरा है
    • विश्व में हर 9 मौतों में से 1 मौत वायु प्रदूषण के चलते होने का अनुमान है 
  • (WHO के अनुसार, वायु प्रदूषण प्रति वर्ष विश्व भर में अनुमानित 7 मिलियन असामयिक मौतों के लिए जिम्मेदार है) 

air-polution

वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण:

  • वाहनों का धुआं
  • शहरीकरण और निर्माण गतिविधियों का धूल 
  • कोयला और कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं
  • कूड़े-कचरे एवं कृषि खर पतवार का जलाना
  • सर्दी से बचने और ईंधन के रूप में जीवाश्म ईंधन जलाना; आदि

पार्टिकुलेट मैटर(PM)

  • हवा में निलंबित सूक्ष्म या नैनो-कण होते हैं। 
  • ये  अस्थिर, अर्ध-वाष्पशील, गैर-वाष्पशील, तरल या ठोस हो सकते हैं।
  • ये कण श्वसन के माध्यम से हमारे फेफड़ों में प्रवेश करने की क्षमता रखते हैं और फिर रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं।
  • PM का आंकड़ा जितना कम होगा, हवा में मौजूद कण उतने ही छोटे होते हैं।
  • PM का कम आंकड़ा अधिक आंकड़े से ज्यादा घातक माना जाता है।
    • छोटे आकार के कारण यह फेफड़ों में गहराई से खींचा जा सकता है।

matter-size

PM 2.5 के बारे में

  • हवा मे मौजूद कण इतने छोटे होते हैं कि आप नग्न आंखों से भी नहीं देख सकते हैं।
    • कुछ को केवल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का उपयोग करके देखा जा सकता है
  • इसका व्यास  2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है।
    • मानव बाल के व्यास के लगभग 3% है।

pm

WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश:

pollutant

नोट:

  • WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश (AQGs), 2021 के अनुसार, औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 5 µg/m³ होनी चाहिए।
  • भारत का अपना औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता आदर्श मानक 40 µg/m³ है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट स्विस संगठन IQAir द्वारा जारी की जाती है।
  2. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट, 2023 में बेगुसराय विश्व का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
  3. WHO के हालिया वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के अनुसार, औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 15 µg/m³ होनी चाहिए।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: भारत में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, इसकी वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए कारणों का उल्लेख कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR