New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 12 अक्टूबर, 2022

शॉर्ट न्यूज़: 12 अक्टूबर, 2022


मावम्लुह गुफा

फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0

टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड योजना 


मावम्लुह गुफा

चर्चा में क्यों

हाल ही में, भारत की मावम्लुह गुफा को यूनेस्को के भूवैज्ञानिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय संघ (International Union of Geological Sciences: IUGS) के पहले 100 भूवैज्ञानिक स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

प्रमुख बिंदु

mawmluh-cave

  • यह गुफा मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स ज़िले के सोहरा (पूर्व नाम चेरापूंजी) नामक स्थान पर स्थित है। 4,503 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह गुफा अपने स्टैलेग्माइट संरचनाओं के लिये प्रसिद्ध है।
  • यह भारतीय उपमहाद्वीप की चौथी सबसे लंबी गुफा है। इसकी खोज वर्ष 1844 में ब्रिटिश अधिकारी लेफ्टिनेंट यूल द्वारा की गयी थी।
  • इस गुफा के भीतर एक झील स्थित है जो गुफा से गुजरने वाली पाँच अलग-अलग नदियों से निर्मित होती है।
  • अमेरिका के शोधकर्ताओं ने इस गुफा में स्टैलेग्माइट संरचनाओं का अध्ययन किया, जिसमें बताया गया कि पूर्वोत्तर भारत में सर्दियों की वर्षा की मात्रा और प्रशांत महासागर में जलवायु परिस्थितियों के बीच एक असामान्य संबंध होता है।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0

चर्चा में क्यों 

गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 को शुरू किया गया।

प्रमुख बिंदु  

  • इस अभियान के तीसरे संस्करण का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 2 से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा।
  • इस संस्करण का शुभारंभ केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस अभियान के प्रथम संस्करण का आयोजन कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में किया गया था।
  • इस अभियान का उद्देश्य फिटनेस को प्रोत्साहित करते हुए मोटापे, आलस, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाने में मदद करना है।

फिट इंडिया आंदोलन

फिट इंडिया आंदोलन की शुरुआत 29 अगस्त, 2019 को की गई। इस आंदोलन का उद्देश्य फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। आंदोलन का मिशन व्यवहार में बदलाव लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है। इस आंदोलन को गति प्रदान करने के लिये फिट इंडिया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है।


टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड योजना 

चर्चा में क्यों

हाल ही में, दूरसंचार विभाग के तहत यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड ने टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड योजना को शुरू किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस फंड का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विशिष्ट संचार प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुप्रयोगों के संबंध में अनुसंधान एवं विकास हेतु निधि प्रदान करना है। साथ ही, दूरसंचार पारितंत्र के निर्माण व विकास के लिये अकादमिक, स्टार्ट-अप, अनुसंधान संस्थानों तथा उद्योग जगत के बीच तालमेल बनाना है। 
  • यह योजना प्रौद्योगिकी स्वामित्व और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी सह-नवाचार की संस्कृति का विकास करने, आयात कम करने एवं निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने तथा बौद्धिक संपदा का निर्माण करने पर बल देती है। 
  • यह योजना घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये तैयार की गई स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने हेतु भारतीय संस्थाओं को अनुदान देगी।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR