New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 22 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 22 फरवरी , 2024


बाढ़ प्रबंधन एवं सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP)

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति

शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सैन्य अभ्यास 'शांति प्रयास IV'

सबसे बड़ा जनजातीय महोत्सव मेदाराम जथारा


बाढ़ प्रबंधन एवं सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP)

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP) को जारी रखने की मंजूरी प्रदान की। 
  • इसका उद्देश्य वर्ष 2021-2026 तक की पांच वर्षों की अवधि के लिए बाढ़ नियंत्रण और कटाव-रोधी उपायों के महत्वपूर्ण पहलुओं को हल करना है।
  • इस कार्यक्रम के लिए कुल 4,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम (FMP) और नदी प्रबंधन एवं सीमा क्षेत्र (RMBA) जैसे दो प्रमुख घटक शामिल हैं।
  • बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम (FMP) घटक के तहत बाढ़ नियंत्रण, कटाव-रोधी, जल निकासी और समुद्री कटाव-रोधी जैसे कार्यों के लिए राज्य सरकारों को 2940 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • नदी प्रबंधन एवं सीमा क्षेत्र (RMBA) घटक के तहत 1160 करोड़ रुपये की लागत से पड़ोसी देशों के साथ सटी नदियों की सीमा पर बाढ़ का पूर्वानुमान, बाढ़ नियंत्रण और कटाव-रोधी कार्य शामिल हैं।

    बाढ़ प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है, लेकिन केन्द्र सरकार बाढ़ प्रबंधन में राज्य सरकारों के प्रयासों और आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं नवीन सामग्री/दृष्टिकोण को को बढ़ावा देगी और उन्हें प्रोत्साहित करेगी।


    पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति

    • 21 फरवरी, 2024 को पाकिस्तान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया।
    • इसके अनुसार PML-N के नेता शहबाज शरीफ पकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे।
    • PPP के नेता पकिस्तान के नए आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति होंगे।

    पाकिस्तान

    • राजधानी - इस्लामाबाद 
    • मुद्रा - पाकिस्तानी रुपया
    • पाकिस्तान की संसद को ‘मजलिस-ए-शूरा’ कहा जाता है।
    • ‘मजलिस-ए-शूरा’ में दो सदन हैं।
    • निचले सदन को नेशनल असेंबली(कौमी इस्म्ब्ली) और ऊपरी सदन को सीनेट(आइवान-ए-बाला) कहा जाता है।

    शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    • प्रख्यात लेखक और लोकसभा सांसद शशि थरूर को दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द लीजन आफ आनर’ से सम्मानित किया गया। 
    • फ्रांस ने अगस्त 2022 में शशि थरूर को सम्मान देने की घोषणा की थी।
    • शशि थरूर को यह सम्मान भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है।
    • ‘द लीजन आफ आनर’ का औपचारिक नाम शेवेलियर डे ला लीजियन डी' होनूर फ्रांस (the Chevalier de la Legion d’ Honneur France) है 
    • इसकी शुरुआत नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में की थी।
    • यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को दिया जा सकता है।
    • दुर्गा चरण रक्षित यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय थे।
    • इन्हें वर्ष 1896 में पुरस्कार दिया गया था।

    सैन्य अभ्यास 'शांति प्रयास IV'

    • सैन्य अभ्यास 'शांति प्रयास IV' का आयोजन नेपाल में 20 फरवरी से 4 मार्च, 2024 तक किया जायेगा 
    • इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, जैसे 19 देशों के 1,125 से अधिक सैनिक शामिल होंगे 
    • इसकी मेजबानी नेपाली सेना और अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड द्वारा की जाती है 
    • इस अभ्यास का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना, शांतिरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है।
    • इससे सेनाओं के बीच तालमेल और शांति रक्षा कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी 
    • इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2000 में किया गया था 

    नेपाल

    • राजधानी: काठमांडू;
    • मुद्रा: नेपाली रुपया;
    • प्रधान मंत्री: पुष्प कमल दहल
    • राष्ट्रपति: श्री राम चंद्र पौडेल

    सबसे बड़ा जनजातीय महोत्सव मेदाराम जथारा

    • सबसे बड़े आदिवासी त्योहार मेदाराम जथारा का आयोजन 21 फरवरी से 24 फरवरी 2024 तक तेलंगाना में किया जाएगा।
    • इसे सम्मक्का सरलम्मा जतारा के नाम से भी जाना जाता है।
    • यह एक आदिवासी त्योहार है जो एक अन्यायी कानून के खिलाफ एक मां और बेटी (सम्मक्का और सरलम्मा) की लड़ाई का प्रतीक है।
    • इसका आयोजन कोया जनजाति के लोगों द्वारा किया जाता है ।
    • यह दो साल में एक बार "माघ" (फरवरी) महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
    • इसमें लोग देवी-देवताओं को अपने वजन के बराबर मात्रा में बांगरम/सोना (गुड़) चढ़ाते हैं और गोदावरी नदी की सहायक नदी जम्पन्ना वागु में पवित्र स्नान करते हैं।
    • इसे वर्ष 1996 में राज्य महोत्सव घोषित किया गया था।
    • यह कुंभ मेले के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR