भारत में हीटवेव को प्राकृतिक आपदा का दर्जा

Current Affairs 27-Aug-2026

भारत में बढ़ती गर्मी अब केवल मौसमी असुविधा नहीं रह गई है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, अर्थव्यवस्था, श्रम उत्पादकता और शहरी जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में हीटवेव और आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल करना भारत की आपदा प्रबंधन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव है। इसका महत्व केवल राहत और मुआवजे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के अनुरूप आपदा जोखिम न्यूनीकरण और वित्तीय नियोजन की दिशा में भी बड़ा कदम है। 

आदि वाणी प्लेटफॉर्म (Adi Vaani Platform)

Current Affairs 27-Aug-2026

केंद्र सरकार ने जनजातीय भाषाओं के संरक्षण और इनके माध्यम से बेहतर संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने कर्नाटक के मैसूरु में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय भाषा एवं संग्रहालय सम्मेलन के दौरान ‘आदि वाणी’ नामक एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूर्ण संस्करण पेश किया।  

हिजाब और स्कूल ड्रेस कोड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

Current Affairs 27-Aug-2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम छात्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने स्कूल के ड्रेस कोड के तहत कक्षा में सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति दिए जाने की मांग की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी छात्रा द्वारा कई वर्षों तक स्कार्फ पहनकर स्कूल आने से उसे भविष्य में भी ऐसा करने का कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता। 

सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में स्थान: भारत की विरासत संरक्षण यात्रा

Current Affairs 26-Aug-2026

भारत की सभ्यतागत विरासत केवल अतीत की स्मृतियों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक पहचान, ज्ञान-परंपरा और सामाजिक मूल्यों को वर्तमान से जोड़ते हुए भविष्य की दिशा तय करती है। इसी विरासत संरक्षण की यात्रा में सारनाथ के प्राचीन बौद्ध स्थल का यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होना भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  

डाइविंग सपोर्ट वेसल (गोताखोरी सहायक पोत) – निपुण

Current Affairs 26-Aug-2026

भारतीय नौसेना 31 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में निस्तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (गोताखोरी सहायक पोत) -निपुण को अपने बेड़े में शामिल करेगी। नौसेना में इस विशेष पोत के शामिल होने से उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी और जलमग्न सहायता क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही इस पोत के निर्माण से लेकर परिचालन सेवा तक के सफर में नया अध्याय शुरु होगा।  

मिशन समृद्ध गाँव योजना

Current Affairs 26-Aug-2026

हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ‘मिशन समृद्ध गाँव’ योजना का शुभारंभ किया। 

प्रगति प्लेटफॉर्म

Current Affairs 26-Aug-2026

हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय शासन और समय पर काम पूरा करने के लिए बनाए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति की 53वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान, रेलवे, सड़क और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी छह प्रमुख बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की समीक्षा की। ये परियोजनाएं नौ राज्यों में फैली हुई हैं और इनकी कुल लागत ₹30,000 करोड़ से अधिक है। 

COSPAR विक्रम साराभाई पदक 2026: अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम बनीं यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला

Current Affairs 26-Aug-2026

भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रसिद्ध भारतीय खगोलभौतिकीविद् डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए कॉस्पार विक्रम साराभाई पदक 2026 से सम्मानित किया गया है।

मक्का रक्षा समझौता: प्रमुख विशेषताएँ, उद्देश्य, महत्त्व एवं प्रभाव

Current Affairs 26-Aug-2026

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने 7 अगस्त 2026 को मक्का में ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ (Mecca Joint Defence Agreement) पर हस्ताक्षर किए।

अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना: तमिलनाडु की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहल

Current Affairs 26-Aug-2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना (Annapoorani Super Six Scheme) की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य के पात्र परिवारों को हर वर्ष छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT