हब एंड स्पोक इंटरनेशनल फ़्लाइट ऑपरेशन

Current Affairs 02-Sep-2026

हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद से 'हब एंड स्पोक' इंटरनेशनल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू किया। इसके साथ ही, वाराणसी और अमृतसर के बाद यह देश का तीसरा ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जिसे इंटरनेशनल पैसेंजर मूवमेंट के लिए भारत के 'हब एंड स्पोक' फ़्रेमवर्क में शामिल किया गया है।

थाईलैंड में माफी कानून के अवसर और चुनौतियाँ

Current Affairs 02-Sep-2026

थाईलैंड लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता, सैन्य हस्तक्षेप और राजशाही बनाम लोकतंत्र समर्थक आंदोलनों के बीच संघर्ष से जूझता रहा है। 2006 का सैन्य तख्तापलट इस राजनीतिक संकट का प्रमुख पड़ाव था। इसी पृष्ठभूमि में राजनीतिक तनाव कम करने और राष्ट्रीय सुलह को बढ़ावा देने के लिए ‘पीसफुल सोसाइटी प्रमोशन एक्ट’ लागू किया गया, जिसे जुलाई 2026 में मंजूरी मिलने के बाद 24 अगस्त 2026 से प्रभावी किया गया।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक: वित्तीय समावेशन की नई राह

Current Affairs 02-Sep-2026

भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने अपने 9वें स्थापना दिवस पर न केवल अपनी उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि आने वाले वर्षों की प्राथमिकताओं का भी संकेत दिया। देश के हर नागरिक तक सुलभ, समावेशी और प्रौद्योगिकी-सक्षम वित्तीय सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित आईपीपीबी आज बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, सरकारी लाभों और अन्य वित्तीय सेवाओं को आम नागरिक तक पहुँचाने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।

मायरिस्टिका स्वैम्प्स

Current Affairs 02-Sep-2026

एक हालिया अध्ययन में संकेत दिया गया है कि मायरिस्टिका स्वैम्प्स (Myristica Swamps) विलुप्ति के कगार पर पहुंच गए हैं। वस्तुतः ये अत्यंत प्राचीन और विशिष्ट पारिस्थितिक तंत्र हैं, जिनका संरक्षण जैव विविधता और जल सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। 

घेपन हिमनद झील: हिमाचल प्रदेश में बढ़ता GLOF खतरा

Current Affairs 02-Sep-2026

सितंबर 2026 में घेपन झील (Ghepan Lake) पर एक पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early Warning System-EWS) स्थापित की जानी है। इस प्रणाली का उद्देश्य झील और उसके आसपास की परिस्थितियों की लगातार निगरानी करना तथा संभावित हिमनद झील विस्फोट बाढ़ (Glacial Lake Outburst Flood-GLOF) के संकेत मिलने पर समय रहते चेतावनी जारी करना है।

साइबर-फिजिकल सिस्टम

Current Affairs 01-Sep-2026

दुनिया आज ऐसी तकनीकी व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जहाँ मशीनें केवल निर्देशों का पालन नहीं करतीं, बल्कि अपने आसपास के वातावरण को महसूस (सेंस), विश्लेषित (प्रोसेस) और उसके अनुसार प्रतिक्रिया (रिस्पॉन्ड) भी कर सकती हैं। भौतिक दुनिया और डिजिटल तकनीक के इस संगम से साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) की एक नई पीढ़ी विकसित हो रही है। सेंसर, सॉफ्टवेयर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संचार नेटवर्क के माध्यम से सीपीएस कंप्यूटिंग को भौतिक प्रक्रियाओं से जोड़ता है।

मिशन रंगीन मछली 2031

Current Affairs 01-Sep-2026

भारत के उपराष्ट्रपति ने लक्षद्वीप के अगात्ती में एक मत्स्य पालन आउटरीच कार्यक्रम के दौरान अलंकृत मत्स्य पालन विकास के लिए 'मिशन रंगीन मछली 2031 रणनीतिक कार्य योजना' का अनावरण किया। 

उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान

Current Affairs 01-Sep-2026

हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली एचयूएमओ के संचालक ‘नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेंटर जेएससी’ (एनआईपीसी) के साथ एक वाणिज्यिक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। 

अभ्यास ‘सुपर गरुड़ शील्ड’

Current Affairs 01-Sep-2026

संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया ने 11 सितंबर तक कई इंडोनेशियाई क्षेत्रों में अपने वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सुपर गरुड़ शील्ड' की शुरुआत कर दी है।   

भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0

Current Affairs 01-Sep-2026

सेमीकंडक्टर आधुनिक अर्थव्यवस्था और रणनीतिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्मार्टफोन, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, दूरसंचार, रक्षा प्रणालियों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बुनियादी ढाँचे में इनका व्यापक उपयोग होता है। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर आपूर्ति-श्रृंखला में आने वाले व्यवधानों का प्रभाव एक साथ अनेक उद्योगों पर पड़ सकता है। इसी कारण भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को केवल औद्योगिक विकास का विषय न मानकर आर्थिक एवं रणनीतिक आत्मनिर्भरता से जोड़ दिया है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT