New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

CURRENT AFFAIRS

पैरेंग्योडोंटियम एल्बम

07-Jun-2024

साइंस ऑफ़ द टोटल एनवायरनमेंट जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, समुद्र में पाया जाने वाला पैरेंग्योडोंटियम एल्बम (Parengyodontium album) नामक कवक प्लास्टिक पॉलीइथिलीन को तोड़ सकता है।

समाशोधन निगम

07-Jun-2024

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने समाशोधन निगमों (Clearing Corporations) के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया है।

महासागर स्थिति रिपोर्ट

07-Jun-2024

हाल ही में, यूनेस्को ने महासागर स्थिति रिपोर्ट (State of Ocean Report) जारी की है। इसके अनुसार, वैश्विक स्तर पर महासागरीय संकटों का समाधान करने और वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड हटाने के उद्देश्य से नई तकनीकों को मान्य करने के लिए जारी प्रयास अभी भी अपर्याप्त है। महासागर जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मरुस्थलीकरण रोकथाम में AI का उपयोग

07-Jun-2024

वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि और मानव आबादी के विस्तार के कारण पृथ्वी का बड़ा हिस्सा मरुस्थलीकरण (Desertification) या ‘एक समय में कृषि योग्य भूमि के स्थायी क्षरण’ के प्रति संवेदनशील होता जा रहा हैं। मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एक मूल्यवान सहयोगी है किंतु उन चुनौतियों के प्रति सचेत रहना होगा जिनका समाधान एआई के नए समाधानों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक है।

भारत में आर्थिक सुधार और गठबंधन सरकार

07-Jun-2024

18वीं लोकसभा के लिए किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। वास्तविक अर्थों में अब गठबंधन सरकार होगी। आर्थिक शासन के संदर्भ में विगत दो लोकसभाओं को आर्थिक सुधारों की दिशा में सकारात्मक माना जा रहा था क्योंकि वर्ष 1991 के आर्थिक सुधारों की शुरुआत के बाद पहली बार किसी एक दल के बहुमत वाली सरकार थी।

माउंट कैनलाओं

06-Jun-2024

फिलीपींस के माउंट कैनलाओं (Mount Canlaon) में भीषण ज्वालमुखी उद्गार हुआ। इससे पूर्व दिसंबर 2017 में इसमें विस्फोट हुआ था।

आइसलैंड में ज्वालामुखीय गतिविधि

06-Jun-2024

आइसलैंड के रेक्जाविक के दक्षिण में स्थित सुंध्नुक्सगिगर ज्वालामुखी (Sundhnuksgigar Volcano) में दिसंबर 2023 से पांचवीं बार विस्फोट हुआ है। इसकी सक्रियता बढ़ती जा रही है।

जेल में बंद सांसदों के संवैधानिक अधिकार

06-Jun-2024

18वीं लोकसभा के आमचुनाव के परिणामों में इस बार (वर्ष 2024) जेल में बंद दो कैदी निर्वाचित हुए हैं। 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्लू फ़ूड

06-Jun-2024

'ब्लू फ़ूड' का अर्थ समुद्री उत्पादों एवं जलीय संसाधनों से प्राप्त खाद्य पदार्थ है। समृद्ध जल निकायों से घिरे हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए यह अवधारणा सांस्कृतिक, आर्थिक एवं पारिस्थितिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखती है। 

स्ट्रोमेटोलाइट्स

06-Jun-2024

हाल ही में, वैज्ञानिकों ने सऊदी अरब में लाल सागर के उत्तर-पूर्वी शेल्फ पर स्थित शेबाराह द्वीप पर जीवित स्ट्रोमेटोलाइट्स (Stromatolites) का पता लगाया है। इसका अध्ययन करके वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर जीवन के संभावित संकेतों को पहचानने के लिए मॉडल विकसित कर सकते हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X