आसियान-भारत माल व्यापार समझौता (ASEAN-India Trade in Goods Agreement, (AITIGA) 

प्रारंभिक परीक्षा –  आसियान-भारत माल व्यापार समझौता
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों 

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता (AITIGA) संयुक्त समिति की तीसरी बैठक का आयोजन 16-19 फरवरी 2024 के दौरान हुआ।

AITIGA

प्रमुख बिंदु 

  • यह समीक्षा बैठक  नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
  •  इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और मलेशिया द्वारा की गई ।
  • इस  बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • आसियान -भारत माल व्यापार समझौते(AITIGA) पर वर्ष 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे।
  • सितंबर, 2022 में दोनों पक्षों ने समझौते को और अधिक व्यापार सुविधाजनक तथा पारस्परिक रूप से लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से एआईटीआईजीए(AITIGA) संयुक्त समिति को इसकी समीक्षा करने का काम सौंपा था।
  • इस समझौते से संबंधित विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों पर बातचीत करने के लिए एआईटीआईजीए(AITIGA) संयुक्त समिति के अंतर्गत कुल आठ उप-समितियों का गठन किया गया है।
  • इस संयुक्त समिति की पहली दो बैठकें मई और अगस्त, 2023 में आयोजित हुई थी।
  • संयुक्त समिति ने अपनी तीसरी बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद वार्ता में प्रगति का जायजा लिया था।
  • उप-समितियों ने बाजार पहुंच, उत्पत्ति एवं मानकों के नियमों, तकनीकी नियमों तथा अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाओं से संबंधित चर्चाओं की प्रगति और परिणाम की रिपोर्ट संयुक्त समिति को दी।
  • इसके  चर्चा के बाद संयुक्त समिति ने आगे के विचार-विमर्श के लिए प्रमुख क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उप-समितियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समीक्षा के लिए कार्यक्रम को भी अद्यतन किया।
  • वर्ष 2022-23 में भारत-आसियान व्यापार बढ़कर 131.58 अरब (बिलियन) अमेरिकी डॉलर हो गया है।
  • एआईटीआईजीए(AITIGA) की समीक्षा से भारत और आसियान के बीच संतुलित और टिकाऊ तरीके से व्यापार के विस्तार में मदद मिलेगी।
  • भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) ने वर्ष 2025 तक माल में अपने मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है।
  • आसियान -भारत माल व्यापार समझौते(AITIGA)  संयुक्त समिति की चौथी बैठक मई, 2024 में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित करने की योजना है।

आसियान-भारत माल व्यापार समझौते(AITIGA):

trade-talk

  • AITIGA आसियान और भारत के दस सदस्य देशों के बीच एक व्यापार समझौता है।
  • आसियान और भारत ने 2009 में बैंकॉक, थाईलैंड में 7वें आसियान आर्थिक मंत्री-भारत परामर्श में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता वर्ष 2010 में लागू हुआ।
  • इस समझौते ने भारत और आसियान के लिए भविष्य के व्यापार समझौतों पर बातचीत का आधार तैयार किया।
  • यह समझौता केवल भौतिक वस्तुओं और उत्पादों के व्यापार को कवर करता है और सेवाओं के व्यापार पर लागू नहीं होता है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन(Association of Southeast Asian Nations, (ASEAN):

  • इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ की गई थी।
  • यह दक्षिण पूर्व एशिया के 10 सदस्य देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है।
  • आसियान दस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
  • इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।
  • आसियान का आदर्श वाक्य ‘एक दृष्टिकोण, एक पहचान, एक समुदाय’ है।
  • पहला आसियान शिखर सम्मेलन 23-24 फरवरी, 1976 को बाली, इंडोनेशिया में आयोजित किया गया था।

asean

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. आसियान-भारत माल व्यापार समझौता(AITIGA) संयुक्त समिति की तीसरी बैठक का आयोजन 16-19 फरवरी, 2024 के दौरान हुआ।
  2. AITIGA आसियान और भारत के दस सदस्य देशों के बीच एक व्यापार समझौता है।
  3. इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ की गई थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : आसियान-भारत माल व्यापार समझौता के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT