New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विदेश में भारतीय महिलाओं की मदद के लिए 9 वन स्टॉप सेंटर

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारत सरकार ने विदेश में संकट का सामना कर रही भारतीय महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर के प्रस्तावों को मंजूरी दी
  • विदेश में संकट का सामना कर रही भारतीय महिलाओं की मदद के लिए 9 वन स्टॉप सेंटर खोलने के लिए विदेश मंत्रालय के प्रस्तावों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अधिकार प्राप्त समिति ने मंजूरी दी
  • इनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, यूएई, सऊदी अरब (जेद्दा और रियाद) में आश्रय गृहों के प्रावधान वाले 7 वन स्टॉप सेंटर और टोरंटो तथा सिंगापुर में आश्रय गृहों के बिना 2 वन स्टॉप सेंटर शामिल हैं 
  • भारतीय समुदाय कल्याण कोष की स्थापना सभी भारतीय मिशनों और केंद्रों में की गई है, ताकि वे प्रवासी भारतीय नागरिकों के लिए उनके आकस्मिक व्यय को पूरा कर सकें। 

'भारतीय समुदाय कल्याण कोष' 

  • यह संकट में फंसे प्रवासी भारतीय नागरिकों के लिए आकस्मिक व्यय को पूरा करता है

कार्य 

  • संकटग्रस्त प्रवासी भारतीय कामगारों के लिए भोजन और आवास
  • आपातकालीन चिकित्सा देखभाल
  • योग्य मामलों में प्रारंभिक कानूनी सहायता प्रदान करना
  • परिवार लागत वहन करने में असमर्थ है तो शव को हवाई मार्ग से भारत लाना, या मृतक प्रवासी भारतीयों के स्थानीय दाह संस्कार/दफन का खर्च वहन करना
  • जेल/हिरासत केंद्र में भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए छोटे जुर्माने/दंड का भुगतान
  • 1,00,000 से अधिक प्रवासी भारतीयों की आबादी वाले देशों में प्रवासी भारतीय सामुदायिक केंद्र स्थापित करने के लिए स्थानीय प्रवासी भारतीय संघों को सहायता प्रदान करना
  • संकट में फंसी जरूरतमंद भारतीय महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना 
  • जिन्हें उनके प्रवासी भारतीय/विदेशी पतियों ने छोड़ दिया है

प्रश्न  - हाल ही में भारत सरकार ने विदेश में संकट का सामना कर रही भारतीय महिलाओं के लिए कितने वन स्टॉप सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी ?

(a) 6

(b) 7

(c) 8

(d) 9

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X