चर्चा में क्यों ?
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने द्वारका, नई दिल्ली में बौद्धिक संपदा कार्यालय (IPO) के नव-विस्तारित अंतर्राष्ट्रीय खोज प्राधिकरण (ISA) भवन का उद्घाटन किया।
- यह कदम भारत के बौद्धिक संपदा ढांचे को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बौद्धिक संपदा कार्यालय (IPO)
- परिभाषा और उद्देश्य:
- बौद्धिक संपदा कार्यालय (IPO) भारत में पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिज़ाइन से संबंधित मामलों का प्रशासन करता है।
- इसका मुख्य उद्देश्य नवाचार और रचनात्मकता को कानूनी सुरक्षा देना और बौद्धिक संपदा का विकास करना है।
- संरचना और विभाग:
- IPO में पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिज़ाइन और कॉपीराइट महानियंत्रक (CGPDTM) के कार्यालय शामिल हैं।
- इसमें तकनीकी, कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रभाग कार्यरत हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय भूमिका:
- IPO अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खोज प्राधिकरण (ISA) और अंतर्राष्ट्रीय प्रारंभिक जाँच प्राधिकरण (IPEA) के रूप में काम करता है।
- यह पेटेंट सहयोग संधि (PCT) के तहत वैश्विक बौद्धिक संपदा प्रक्रियाओं में भारत की भूमिका को मजबूत करता है।
- प्रमुख गतिविधियाँ:
- पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिज़ाइन के लिए आवेदन स्वीकार करना और उनका मूल्यांकन करना।
- शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना।
- प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित करना।
- महत्व:
- IPO भारत में नवाचार और बौद्धिक संपदा पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र है।
- यह देश को वैश्विक स्तर पर नवाचार और अनुसंधान में प्रतिस्पर्धी बनाए रखता है।
पेटेंट, ट्रेडमार्क कॉपीराइट, और औद्योगिक डिज़ाइन:
- यह बौद्धिक संपदा के अलग-अलग पहलू हैं।
- ये कानूनी उपकरण, व्यवसायों को अपनी रचनाओं से लाभ कमाने में मदद करते हैं।
पेटेंट:
- यह एक कानूनी अधिकार है जो किसी नए आविष्कार को बनाने, इस्तेमाल करने, बेचने या लाइसेंस देने का विशेषाधिकार देता है।
- पेटेंट की अवधि 20 वर्ष होती है।
ट्रेडमार्क:
- ब्रांड पहचान को सुरक्षित करता है।
- यह प्रतीकों, शब्दों, लोगो, या चिह्नों से जुड़ा होता है।
- ट्रेडमार्क की अवधि 10 साल होती है।
- इसके बाद, ट्रेडमार्क को 10-10 साल के अंतराल पर अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है।
औद्योगिक डिज़ाइन:
- किसी उत्पाद की दिखावट या सौंदर्य संबंधी विशेषताओं की रक्षा करता है।
- औद्योगिक डिज़ाइन में, दो-आयामी और तीन-आयामी दोनों तरह की विशेषताएं शामिल होती हैं।
- औद्योगिक डिज़ाइन की अवधि 10 साल + 5 साल होती है।
कॉपीराइट:
- यह लेखक, कलाकार या निर्माता को उनके रचनात्मक काम पर कानूनी अधिकार देता है।
- यह साहित्य, संगीत, नाटक, चित्रकला, फ़िल्म जैसी रचनाओं पर लागू होता है।
- अधिकार में नकल, वितरण, प्रदर्शन और रूपांतरण शामिल हैं।
- भारत में सुरक्षा अवधि लेखक की मृत्यु + 60 साल होती है।
नोट: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
- पेटेंट की अवधि 20 वर्ष होती है।
- विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
|