| (प्रारंभिक परीक्षा : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) | 
 
भारतीय सेना ने लद्दाख में स्वदेशी रूप से विकसित वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश प्राइम’ का सफल परीक्षण किया।
विशेषताएँ 
- विकास : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
 
- आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली एक मध्यम दूरी की, सतह से हवा (Surface to Air) में मार करने वाली मिसाइल है। 
 
- आकाश प्राइम, आकाश प्रणाली का एक उन्नत संस्करण है, जो बेहतर सटीकता के लिए स्वदेशी सक्रिय रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सीकर से लैस है।
 
- मारक क्षमता : 25-30 किमी. 
- इसे 4,500 मीटर तक की ऊँचाई पर तैनात किया जा सकता है। 
 
 
- इसे गतिशील, अर्ध-गतिशील और स्थिर सैन्य प्रतिष्ठानों को विभिन्न हवाई खतरों से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
 
- आकाश प्रणाली का नवीनतम संस्करण भारतीय सेना में आकाश वायु रक्षा प्रणालियों की तीसरी और चौथी रेजिमेंट का गठन करेगा।
 
- इसका इस्तेमाल शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए किया गया था।