फ्रांसीसी लक्जरी हाउस शनैल की ब्रांड एंबेसडर- अनन्या पांडे

चर्चा में क्यों?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्जरी हाउस शनैल के लिए पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है।

अनन्या पांडे:

  • अनन्या पांडे ने शनैल के स्प्रिंग/समर 2025 शो में हिस्सा लिया।
  • पेरिस शो में उनकी उपस्थिति ने उन्हें वैश्विक फैशन सर्किट में स्थापित किया।
  • पत्रिका शूट्स और सार्वजनिक आयोजनों में शनैल पहनकर नजर आईं।
  • मात्र 25 साल की उम्र में अनन्या पांडे ने फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 
  • उन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई और लोकप्रिय परियोजनाओं में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है:
    • गहराइयां (2022)
    • खो गए हम कहाँ (2023)
    • सीटीआरएल (2024)
    • कॉल मी बे (2024)
  • अनन्या जेन जेड आइकन बन गई हैं जो स्टारडम के करिश्मे को डिजिटल युग की प्रासंगिकता के साथ मिलाती हैं।

फ्रांसीसी लक्ज़री ब्रांड 'चैनल' के बारे में:

  • शनैल (Chanel) एक प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्ज़री फैशन हाउस है, जिसकी स्थापना 1910 में गैब्रिएल 'कोको' शनैल द्वारा पेरिस में की गई थी। 
  • यह ब्रांड महिलाओं के फैशन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए जाना जाता है, जिसने कठोर कोर्सेट्स की जगह आरामदायक और कार्यात्मक परिधानों को बढ़ावा दिया।

प्रश्न: हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड 'शनैल' की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है?

(a) आलिया भट्ट

(b) दीपिका पादुकोण

(c) अनन्या पांडे

(d) जाह्नवी कपूर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT