आंध्र प्रदेश में रक्षा कर्मियों का संपत्ति कर माफ

चर्चा में क्यों?

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने  ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित रक्षा कर्मियों के घरों के लिए संपत्ति कर में पूर्ण छूट की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु:

  • यह छूट सभी सक्रिय रक्षा कर्मियों और उनके जीवनसाथियों पर लागू होगी, चाहे उनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो। 
  • पहले यह छूट केवल सेवानिवृत्त सैनिकों या सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात कर्मियों तक सीमित थी। 
  • अब यह छूट सभी सक्रिय रक्षा कर्मियों के लिए विस्तारित की गई है, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायु सेना, सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बल शामिल हैं। 
  • यह छूट केवल एक आवासीय संपत्ति पर लागू होगी, जो पूरी तरह से परिवार द्वारा उपयोग में हो और उसका एक ही घर नंबर हो । 
  • ग्राम पंचायतों में विशेष प्रावधान:
    • यदि किसी ग्राम पंचायत में 10% से अधिक संपत्तियाँ रक्षा कर्मियों के स्वामित्व में हैं, तो 50% कर छूट दी जाएगी।
    • अन्य सभी ग्राम पंचायतों में 100% कर छूट लागू होगी।

प्रश्न.  हाल ही में किस राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में स्थित रक्षा कर्मियों के घरों पर संपत्ति कर में पूर्ण छूट की घोषणा की?

(a) महाराष्ट्र

(b) आंध्र प्रदेश

(c) उत्तर प्रदेश

(d) पंजाब

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT