New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

वार्षिक असमानता रिपोर्ट, 2024: ऑक्सफैम

प्रारंभिक परीक्षा: वार्षिक असमानता रिपोर्ट, विश्व आर्थिक मंच
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ:

15 जनवरी 2024 को ऑक्सफैम ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक के पहले दिन अपनी वार्षिक असमानता रिपोर्ट जारी की।

oxfamप्रमुख बिंदु:

  • यह रिपोर्ट WEF की 54वीं वार्षिक बैठक के दौरान जारी हुई।
  • वर्ष 2020 के बाद:
    • 5 सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति में 114 प्रतिशत की वृद्धि हुई। (405 अरब डॉलर से बढ़कर 869 अरब डॉलर हो गई)
    • अमीरों की संपत्ति औसतन 3.3 अरब डॉलर तक बढ़ी है।
    • अब तक पांच अरब लोगों की आय घटी है और गरीबों की संख्या बढ़ी है।
  • 148 शीर्ष निगमों ने 1.8 ट्रिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया, जो 3 वर्ष के औसत से 52 प्रतिशत अधिक है।
  • अमीर शेयरधारकों को भारी भुगतान किया गया, जबकि करोड़ों लोगों को वास्तविक अवधि के वेतन में कटौती का सामना करना पड़ा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, एक दशक में दुनिया को पहला खरबपति मिल सकता है।
  • विश्व में गरीबी खत्म करने में दो शताब्दियों से अधिक समय लगेगा।
  • वैश्विक आबादी का सिर्फ 21 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने के बावजूद ‘ग्लोबल नॉर्थ’ के अमीर देशों के पास 69 प्रतिशत वैश्विक संपत्ति है 
  • विश्व के 74 प्रतिशत अरबपतियों की संपत्ति ग्लोबल नॉर्थ में है।

आर्थिक अंतराल के कारण:

  • रिपोर्ट में निजी सेक्टर में कम टैक्स दरों, व्यवस्था की खामियों और अपारदर्शिता को जिम्मेदार बताया।
  • नीति निर्धारण में होने वाली लॉबिंग से टैक्स दरों को कम रखा जा रहा है।
  • रिपोर्ट ने स्पष्ट किया कि कॉरपोरेट टैक्स (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) OECD देशों में साल 1948 में 48 प्रतिशत थे, जो 2022 में घटकर महज 23.1 प्रतिशत रह गए हैं।

आगे की राह:

  • सरकार को कॉर्पोरेट विनियमन करना चाहिए।
  • एकाधिकार को तोड़ने का प्रयास करना चाहिए।
  • अतिरिक्त लाभ करों को लागू करने की आवश्यकता है; आदि।

world-economic-forum

विश्व आर्थिक मंच:

  • यह एक गैर-लाभकारी एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। 
  • इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है।
  • यह वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग जगत की परियोजनाओं को आकार देने हेतु व्यापार, राजनीतिक, शिक्षा क्षेत्र और समाज के अन्य प्रतिनिधियों को शामिल करके विश्व की स्थिति में सुधार के लिये प्रतिबद्ध है।
  • इसकी वार्षिक बैठक स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी में आयोजित होती है।
  • इसकी 5 दिवसीय 54वीं वार्षिक बैठक 15 जनवरी,2024 को शुरू हुई।   

प्रश्न:-  विश्व आर्थिक मंच के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इसकी 54वीं वार्षिक बैठक 15 जनवरी, 2024 को शुरू हुई।
  2. इसकी वार्षिक बैठक स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: विश्व स्तर पर बढ़ती आर्थिक विषमता के कारणों की चर्चा करते हुए, इस विषमता को कम करने के उपाय सुझाएँ।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR