New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

एफोनोपेल्मा जैकोबी

हाल ही में नई खोजी गई एफोनोपेल्मा जैकोबी नामक मकड़ी (टारेंटयुला) की प्रजाति जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे की कगार पर पहुँच गयी है।  

एफोनोपेल्मा जैकोबी के बारे में 

  • परिचय : ठंडे एवं अधिक नमी वाले पर्वत शिखरों में पाई जाने वाली मकड़ी की प्रजाति 
  • नामकरण : माइकल ए. जैकोबी के नाम पर 
    • इन्होंने कई प्रारंभिक नमूनों को खोजने में मदद की थी। 
  • वंश एवं कुल : एफोनोपेल्मा वंश के थेराफोसिडे कुल से संबंधित 
  • खोज स्थल : संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी एरिजोना के चिरिकाहुआ पर्वतों में 
  • विशेषताएं : काले एवं भूरे रंग की इस प्रजाति के उदर पर लाल बालों की उपस्थिति  
    • यह अत्यधिक ठंड में भी जीवित रहती है।
  • खतरे : आवासों को चिरिकाहुआ पर्वतों में स्थित सैन साइमन वैली और बढ़ते बाहरी विकास, विनाशकारी मनोरंजक गतिविधियों और जंगली आग आदि से
    • बढ़ते तापमान और बारिश की अनिश्चितता के कारण विलुप्ति एवं अनुकूल आवास का खतरा 
    • पालतू जानवरों के व्यापार के लिए शोषण का खतरा
  • महत्व : यह संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रलेखित टारेंटुला की 30वीं प्रजाति 

चिरिकाहुआ पर्वत

  • ये पर्वत दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में कोलोराडो पठार एवं रॉकी पर्वतमाला और उत्तर-पश्चिम मेक्सिको में सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल के बीच स्थित हैं। 
  • यह जटिल पर्वतमाला अपने पर्वतीय वन, अपनी असाधारण जैव-विविधता और उच्च स्तर की स्थानिकता के लिए प्रसिद्ध है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR