अरुण श्रीनिवास को Meta India का नया MD नियुक्त किया गया

चर्चा में क्यों:

मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने अरुण श्रीनिवास को भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।

प्रमुख बिंदु:

  • अरुण श्रीनिवास संध्या देवनाथन को रिपोर्ट करेंगे,जो अब भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया की प्रमुख हैं। 
  • यह बदलाव शिवनाथ ठुकराल के इस्तीफे के बाद हुआ है।
  • मेटा की भारत में भविष्य की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अरुण श्रीनिवास के बारे में:

  • IIM कोलकाता से स्नातकोत्तर
  • 30 वर्षों से अधिक विपणन और बिक्री में अनुभव
  • पूर्व कार्यस्थल : हिंदुस्तान यूनिलीवर, रीबॉक, ओला, वेस्टब्रिज कैपिटल
  • मेटा से जुड़ाव : 2020 में मेटा इंडिया में विज्ञापन प्रमुख के रूप में शामिल हुए

नई भूमिका और जिम्मेदारियाँ

  • पद: मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड, मेटा इंडिया
  • प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2025
  • रिपोर्टिंग: संध्या देवनाथन, क्षेत्रीय प्रमुख (भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया)
  • प्रमुख कार्य:
    • भारत में मेटा के व्यवसाय,नवाचार और राजस्व रणनीति का नेतृत्व करना
    • AI, Reels और Messaging को प्राथमिकता देना
    • विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों के साथ साझेदारियों को मजबूत करना
    • भारत में डिजिटल परिवर्तन और उद्यमिता को गति देना

मेटा के बारे में:

  • स्थापना: 2004 (Facebook Inc. के रूप में)
  • संस्थापक: मार्क जुकरबर्ग और उनके सहपाठी (हावर्ड यूनिवर्सिटी)
  • मुख्यालय: मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
  • नाम परिवर्तन: अक्टूबर 2021 में Facebook Inc. का नाम बदलकर Meta Platforms Inc. रखा गया।

प्रश्न. मेटा (Meta) ने भारत के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड के रूप में किसे नियुक्त किया है?

(a) संध्या देवनाथन

(b) शिवनाथ ठुकराल

(c) अरुण श्रीनिवास

(d) हरमीत देसाई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT