प्रारंभिक परीक्षा - एशिया कप (Asia Cup) |
चर्चा में क्यों
एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रमुख बिंदु :
- टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया।
- भारत ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है।
- इसके बाद वह श्रीलंकाई टीम में दूसरे स्थान पर हैं।
- वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार की चैंपियन बनी हुई है।
- बांग्लादेश की टीम तीन बार फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे एक बार भी ट्रॉफी जीतने का मौका नहीं मिला।
- एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी।
- भारत ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता।
- एशिया कप में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश,श्रीलंका, भारत और अफगानिस्तान की टीम ने भाग लिया।
- नेपाल की टीम ने पहली बार एशिया कप में भाग लिया।

- बेस्ट कैच ऑफ द फाइनल: रविंद्र जडेजा
- फाइनल में मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद सिराज
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: कुलदीप यादव

पुरूष एशिया कप (क्रिकेट)-2023

Asia Cup (Mens)-2023
- आयोजन - 30 अगस्त -17 सितंबर 2023
- एशिया कप 2023 संस्करण - 16 वां
- आयोजन स्थल - श्रीलंका व पाकिस्तान
- प्रयोजक - एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC)
- कुल टीम -6
- कुल मैच -13
- फाइनल मैच 2023 प्रेमदासा स्टेडियम, श्रीलंका
- पूर्व एशिया कप विजेता - श्रीलंका (2022)

- एशियाई क्रिकेट परिषद (ए॰सी॰सी॰) एक क्रिकेट संगठन है।
- स्थापना- 19 सितंबर 1983
- मुख्यालय - कोलंबो, श्रीलंका
- वर्तमान में 25 सदस्य हैं।
- जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- भारत ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है।
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कुलदीप यादव एशिया कप में रहे।
- एशियाई क्रिकेट परिषद की स्थापना 19 सितंबर 1984 को हुई थी।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीनों
(d) कोई भी नहीं
उत्तर: (b)
|