New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (Audit Bureau of Circulation)

प्रारंभिक परीक्षा- ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों 

श्रीनिवासन के. स्वामी को ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का अध्यक्ष चुना गया।

srinivasan-k-swami

प्रमुख बिंदु :

  • श्रीनिवासन के. स्वामी को वर्ष 2023-24 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) का चेयरमैन चुना गया है।
  • वे अभी एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग के अध्यक्ष हैं। साथ ही, आरके स्वामी हंसा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी हैं।
  • इससे पहले वह इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन, इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष जैसे पदों पर भी रहे हैं। 
  • उन्हें एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
  • मलयालम भाषा के मनोरमा के मुख्य एसोसिएट संपादक और निदेशक  रियाद मैथ्यू को वर्ष 2023-2024 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।
  • कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मोहित जैन को  ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का सचिव चुना गया। वहीं, विक्रम सखुजा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (Audit Bureau of Circulation)

abc

  • ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन एक गैर-लाभकारी संचलन-लेखा परीक्षा संगठन है।
  • यह भारत में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं सहित प्रमुख प्रकाशनों के प्रसार को प्रमाणित और लेखा-परीक्षण करता है।
  • ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन की स्थापना 1948 में किया गया था।
  • ऑडिट ब्यूरो ऑफ़ सर्कुलेशन का मुख्यालय मुंबई में है।

 प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. श्रीनिवासन के. स्वामी को वर्ष 2023-24 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) का चेयरमैन चुना गया है।
  2. ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन एक सरकारी लेखा परीक्षा संगठन है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X