New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

केरल में बांस लगाने की योजना 

प्रारम्भिक परीक्षा – केरल में बांस लगाने की योजना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • केरल वन विभाग द्वारा राज्य में होने वाले भूस्खलन को रोकने के लिए मुन्नार में गैप रोड पर बांस और बांस की लताएं लगाने की योजना बनायीं जा रही है।

Bamboo-plantation

प्रमुख बिंदु 

  • बांस मिट्टी में चार से पांच फीट गहराई में उगते हैं जो मिट्टी को मजबूती से पकड़े रहते हैं जिससे भूस्खलन की संभावना कम होती है। 
  • राज्य में बांस लगाने का कार्यक्रम सामाजिक वानिकी शाखा, केरल राज्य जैव विविधता बोर्ड और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India :NHAI) के सहयोग से कार्यान्वित होगा।

बांस क्यों लगाये जा रहे हैं  ?

  • बांस एक घास परिवार (Poaceae family) का पौधा है, जो तेज़ी से बढ़ता है। 
  • यह एक दिन में लगभग 6 इंच से लेकर 1 मीटर तक बढ़ता है।
  • यह भूमि कटाव को रोकता है एवं पानी को रोककर मिट्टी में नमी को बनाये रखता है।
  • बाँस को रोड के किनारे ,नदी के किनारे, मेड़ पर, खेत में, अंतरवर्ती फसल के रूप में एवं सदाबहार वनों की जलवायु के साथ-साथ शुष्क क्षेत्रों में सफलता पूर्वक उगाया जा सकता है।
  • यह अन्य पौधों की तुलना में 33% अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करता है एवं 35% से अधिक ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  • बांस एक सदाबहार पौधा है जिस पर जलवायु परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।   
  • यह भूमि एवं जल से अपनी जड़ों के माध्यम से धातुओं को अवशोषित कर प्रदूषण को भी नियंत्रित करता है।
  • बांस की पत्तियाँ प्राकृतिक खाद के रूप में कार्य करती हैं एवं मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाती हैं, जिससे अन्य फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
  • घांस परिवार के अन्य सदस्य गेहूँ, जौ ,मक्का, बाजरा, ईख, खसखस आदि हैं।

बांस लगाने से हानि

  • बांस लगाने से जंगली हाथी एवं अन्य जानवर आकर्षित होंगे और यात्रियों के लिए खतरा पैदा होगा।
  • इसके लिए वेटिवर के पौधे लगाने का सुझाव दिया गया है क्योंकि यह भी पौधा घांस की ही प्रजाति है, जो अपनी जड़ों से मिट्टी को संगठित या पकड़े रहती है तथा अपनी जड़ों में जल को अवशोषित करके मिट्टी में नमी को बनाये रखती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारत के किस राज्य सरकार द्वारा भूस्खलन को रोकने के लिए बांस लगाने की योजना बनायीं गई है ?

(a) उत्तराखण्ड 

(b) हिमाचल 

(c) केरल 

(d) कर्नाटक

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- सामाजिक वानिकी कार्यक्रम क्या है ? इसके पर्यावरणीय महत्त्व की व्याख्या कीजिए? 

स्रोत: THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR