New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025

चर्चा में क्यों ?

  • 18 जुलाई नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यह दिवस सभी से अपने समुदायों में न्याय, शांति और समानता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करके मंडेला के आदर्शों का सम्मान करने का आग्रह करता है।

प्रमुख बिंदु :-

  • नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर वर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है। 
  • यह दिन दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और वैश्विक शांति, न्याय एवं सुलह के प्रतीक नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता है। 
  • यह दिन सभी से आग्रह करता है कि वे अपने समुदायों में न्याय, समानता और शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

पृष्ठभूमि

  • इस दिवस की शुरुआत 2009 में नेल्सन मंडेला फाउंडेशन द्वारा की गई थी, जिसे उसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी। 
  • मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद व्यवस्था के खिलाफ 27 वर्षों तक जेल में रहकर संघर्ष किया और एक लोकतांत्रिक एवं एकीकृत देश की नींव रखी। 
  • उनका जीवन आज भी वैश्विक सामाजिक न्याय आंदोलनों को प्रेरित करता है।

2025 की थीम: "गरीबी और असमानता से लड़ना अभी भी हमारे हाथ में है"

  • इस वर्ष का विषय सामाजिक और आर्थिक असमानता के मूल कारणों को दूर करने का आह्वान करता है। 
  • यह मंडेला के मूल मूल्यों – न्याय, करुणा, समानता और मानव गरिमा – की पुनः स्थापना का प्रयास है। 
  • यह विषय लोगों से ज़मीनी प्रयासों और स्वयंसेवा के ज़रिये गरीबों और हाशिए पर रह रहे समुदायों को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

दिवस के उद्देश्य

  • नेल्सन मंडेला की शांति, एकता और समानता की विरासत को सम्मान देना।
  • स्वयंसेवा और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देना।
  • मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति जन-जागरूकता फैलाना।
  • व्यक्तियों और संस्थाओं को स्थानीय स्तर पर कार्य करने और वैश्विक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करना।

प्रमुख विशेषताएं

67 मिनट की सेवा

  • मंडेला के मानवता की सेवा में 67 वर्षों को चिह्नित करने हेतु लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे कम से कम 67 मिनट किसी सामुदायिक सेवा में लगाएं, जैसे:
    • पौधारोपण
    • गरीबों को भोजन कराना
    • बुजुर्गों की मदद करना
    • बच्चों को ट्यूशन देना आदि।

वार्षिक थीम पर केंद्रित गतिविधियाँ

2025 की थीम गरीबी और असमानता से संबंधित गतिविधियों पर आधारित होगी, जैसे कि –

  • वंचितों के लिए रोजगार कार्यक्रम
  • महिला-स्व सहायता समूह
  • शिक्षा जागरूकता अभियान आदि।

वैश्विक भागीदारी

  • दुनिया भर के सरकार, विद्यालय, नागरिक समाज संगठन और आम नागरिक इस दिवस में भाग लेते हैं। 
  • सफाई अभियान, स्वास्थ्य कैंप, शैक्षिक संगोष्ठियाँ, और सोशल मीडिया अभियानों के ज़रिये इसे मनाया जाता है।

मूल मानवीय मूल्यों का संवर्धन

नेल्सन मंडेला के जीवन के चार प्रमुख मूल्य इस दिवस के केंद्र में रहते हैं:

  • स्वतंत्रता
  • मेल-मिलाप
  • गरिमा
  • सभी के प्रति सम्मान

वैश्विक स्तर पर आयोजन

नेल्सन मंडेला दिवस अफ्रीका से लेकर एशिया, यूरोप से अमेरिका तक मनाया जाता है।

  • संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संस्थाएं युवाओं, एनजीओ, और समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती हैं कि वे मंडेला के सिद्धांतों पर आधारित गतिविधियों में भाग लें।
  • खासकर शैक्षिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, और स्वयंसेवक समूह इस दिन को मानवता के प्रति समर्पण के रूप में मनाते हैं।

प्रश्न :-नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025 की थीम क्या है?

(a) गरीबी उन्मूलन के लिए शिक्षा

(b) समानता के लिए एकजुटता

(c) गरीबी और असमानता से लड़ना अभी भी हमारे हाथ में है

(d) विश्व में मानवाधिकार की रक्षा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR