New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बांदीपुर टाइगर रिजर्व

प्रारम्भिक परीक्षा – बांदीपुर टाइगर रिजर्व
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • बांदीपुर टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने एक महिला तथा एक मवेशी को मार डाला है, इस कारण से बाघ की तलाशी अभियान वन अधिकारियों के द्वारा कैमरा ट्रैप के आधार पर शुरू किया गया है।

Bandipur-Tiger-Reserve

बांदीपुर टाइगर रिजर्व

  • इस टाइगर रिजर्व की स्थापना कर्नाटक राज्य में वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत की गई थी।जिसने1 अप्रैल, 2023 को 50 वर्ष पूरे किये हैं।
  • इस वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1931में मैसूर राज्य के महाराजा के द्वारा की गई थी। उस समय इसका नाम वेणुगोपाल वन्यजीव पार्क रखा था, जो लगभग 90 वर्ग किलोमीटर (35 वर्ग मील) क्षेत्र में विस्तृत था।  
  • वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वेणुगोपाल वन्यजीव पार्क में लगभग 800 वर्ग किलोमीटर (310 वर्ग मील) का विस्तार कर इसका नाम बांदीपुर टाइगर रिजर्व कर दिया गया।

अवस्थित

  • यह टाइगर रिजर्व कर्नाटक के चामराजनगर ज़िले में स्थित है। 
  • यह टाइगर रिजर्व उत्तर पश्चिम में राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागरहोल), दक्षिण में तमिलनाडु के मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य और दक्षिण पश्चिम में केरल के वायनाड वन्यजीव अभयारण्य द्वारा घिरा हुआ है। 
  • ये सभी राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा  हैं।

विशेषता 

  • यह रिजर्व भारत के पश्चिमी घाट के हॉट-स्पॉट वाले क्षेत्र में स्थित है।
  • यहाँ पर वृक्ष, स्तनधारियों, सरीसृपों, पक्षियों और कीड़ों की अनेक प्रजातियां पायी जाती हैं। 

वन्यजीव 

  • इस टाइगर रिजर्व/राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले प्रमुख वन्यजीव- रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हाथी, गौर, भालू, ढोल, सांबर, चीतल, काकड़, सांभर हिरण तथा लोरिस आदि पाये जाते हैं।
  • इस रिजर्व में पक्षी जैसे- मोर, गिद्ध एवं कबूतर एवं अन्य प्रवासी पक्षी भी पाये जाते हैं । 
  • इस रिजर्व में सरीसृप जीव जैसे - अजगर, उड़ने वाली छिपकलियां एवं वाइपर आदि पाये जाते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त यहाँ तितलियों, चींटियों और उभयचरों एवं अन्य प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं।

वनस्पति

  • इस रिजर्व में सदाबहार वृक्ष जैसे - सागौन, चंदन, शीशम और बांस आदि पाये जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त यहाँ कई औषधीय और फूलों की प्रजातियाँ भी पायी जाती हैं जैसे-करौंदा, क्रेप-मर्टल, सैटिनवुड और ब्लैक क्लच आदि। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- बांदीपुर टाइगर रिजर्व के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस टाइगर रिजर्व की स्थापना कर्नाटक राज्य में वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत की गई थी। जिसने 1 अप्रैल, 2023 को 50 वर्ष पूरे किये हैं।
  2. यह टाइगर रिजर्व उत्तर-पश्चिम में राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागरहोल), दक्षिण में तमिलनाडु के मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य और दक्षिण पश्चिम में केरल के वायनाड वन्यजीव अभयारण्य द्वारा घिरा हुआ है। 
  3. यह टाइगर रिजर्व नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा  है।

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- टाइगर रिजर्व से आप क्या समझते हैं? इसके संरक्षण के लिए बनाये गए प्रमुख अधिनियमों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X