बुकर पुरस्कार विजेता किरण देसाई फिर से सूची में शामिल

चर्चा में क्यों ?

  • वर्ष 2025 में प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी लेखिका किरण देसाई अपने नए उपन्यास ‘The Loneliness of Sonia and Sunny’ के साथ एक बार फिर बुकर पुरस्कार की दीर्घ सूची में शामिल हुई हैं। 
  • इससे पहले वर्ष 2006 में उन्होंने अपने उपन्यास ‘The Inheritance of Loss’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता था।

प्रमुख बिंदु 

  • नया उपन्यास: The Loneliness of Sonia and Sunny एक गहन साहित्यिक कृति है।
  • ये अमेरिका में रह रहे दो भारतीय युवाओं के जीवन और मानसिक द्वंद्व को उजागर करती है।
  • निर्णायकों ने इसे “विशाल और गहन कहानी” बताया है,जिसमें विस्थापन,पहचान और आधुनिक जीवन की जटिलताओं को अभिव्यक्त किया गया है।

किरण देसाई के बारे में

  • जन्म: 3 सितंबर 1971, भारत में।
  • वे प्रसिद्ध लेखिका अनिता देसाई की पुत्री हैं।
  • उन्होंने अपनी लेखनी में प्रवासी भारतीयों के सांस्कृतिक द्वंद्व,पश्चिमी समाज में आत्म-पहचान और भावनात्मक अलगाव को विषय बनाया है।

2006 की कृति ‘The Inheritance of Loss’:

  • इस उपन्यास के लिए किरण देसाई ने बुकर पुरस्कार जीता।
  • यह पुस्तक उत्तर-औपनिवेशिक भारत और प्रवासी जीवन के यथार्थ को दर्शाती है।
  • यह उपन्यास दार्जिलिंग के पास कालीमपोंग में रहने वाले एक न्यायाधीश और उसकी पोती की कहानी है,जो भारत और विदेश के दोहरे अनुभवों को जोड़ती है।

बुकर पुरस्कार:

  • बुकर पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा का साहित्यिक सम्मान है।
  • इसे प्रति वर्ष सर्वश्रेष्ठ मौलिक अंग्रेज़ी उपन्यास के लिए प्रदान किया जाता है।

प्रश्न. किरण देसाई वर्ष 2025 में किस उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार की सूची में शामिल हुई हैं ?

(a) द नेमसेक 

(b) द इन्हेरिटेन्स ऑफ़ लॉस

(c) द गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स 

(d) द लोनलिनेस ऑफ़ सनी एंड सोनिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.