New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ब्राह्मणी नदी 

प्रारम्भिक परीक्षा – ब्राह्मणी नदी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

  • ओडिशा सरकार के राज्य जल संसाधन विभाग (DOWR) ने ब्राह्मणी नदी डेल्टा कायाकल्प/नवीनीकृत के लिए भौतिक और गणितीय नदी मॉडलिंग अध्ययन करने के लिए आईआईटी, गुवाहाटी के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

DOWR

प्रमुख बिंदु

  • इस समझौते के द्वारा ओडिशा सरकार नदियों में प्रस्तावित इनस्ट्रीम स्टोरेज संरचनाओं (आईएसएस) का निर्माण किया जायेगा, जो अंततः क्षेत्र के लोगों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

ब्राह्मणी नदी: 

  • यह ओडिशा की दूसरी सबसे बड़ी नदी(पहली महानदी) है। इसे सुंदरगढ़ के राउरकेला में शंख और दक्षिण कोयल नदियों के मिलने/संगम के पश्चात् ब्राह्मणी नदी  कहा जाता है। 
  • यह नदी तीन राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से होकर प्रवाहित होती है।

Brahmani-river

  • इस नदी का जलग्रहण क्षेत्र में ओडिशा में 57 प्रतिशत, झारखंड में 40 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 3 प्रतिशत है। 
  • यह नदी सुंदरगढ़, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा से होकर प्रवाहित होती है। 
  • ब्राह्मणी नदी डेल्टा के अंतर्गत भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य आता है।
  • उड़ीसा की प्रमुख नदी महानदी, ब्राह्मणी, कालिंदी और वैतरणी हैं।

ब्राह्मणी नदी का कायाकल्प/नवीनीकृत करने की आवश्यकता क्यो है?

  • यह नदी लगभग 799 किमी लम्बी है; जिस पर, रेंगाली में एक बांध और रेंगाली बांध से लगभग 35 किमी नीचे सामल में एक बैराज का निर्माण किया गया है। 
  • सामल बैराज तथा मध्यवर्ती जलग्रहण क्षेत्र से छोड़ा गया पानी, पंकपाल में डेल्टा क्षेत्र में प्रवाहित होकर दो भुजाओं में विभाजित हो जाता है, दायीं ओर ब्राह्मणी और बायीं ओर खरसुआं के नाम से प्रवाहित होती है।
  • खरसुआं में जल प्रवाह का बड़ा हिस्सा होता है क्योंकि ब्राह्मणी तल खरसुआं की तुलना में ऊंचे स्तर पर है। इससे इसमें निरंतर गाद जमा हो जाती है जिस कारण से इसमें  मानसून अवधि के दौरान प्रवाह कम या बिल्कुल नहीं होता है।
  • प्रभाव: इस नदी के जल का प्रवाह उचित मात्रा में नहीं होने से राज्य में बाढ़ की स्थिति बन जाती है जिससे काफी जन-धन की क्षति होती है। 
  • इसलिए ओडिशा सरकार के द्वारा जेनापुर और जोकड़िया में एकीकृत इन-स्ट्रीम स्टोरेज के निर्माण के माध्यम से कायाकल्प या नवीनीकृत कार्य करके दोनों नदियों में प्रवाह सुनिश्चित करने का प्रस्ताव किया गया है।
  • इस समझौते के तहत नदी की संरचनाओं के संबंध में उचित कामकाज और नदी प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए प्रवाह के आनुपातिक वितरण के लिए किसी भी तकनीकी पहलुओं का पता लगाने के लिए संरचनाओं के निर्माण से पहले मॉडल अध्ययन किया जायेगा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- ब्राह्मणी नदी के प्रवाह मार्ग के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए: 

  1. झारखंड
  2. ओडिशा 
  3. छत्तीसगढ़
  4. पश्चिम बंगाल 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) केवल तीन

(d) सभी चार 

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ओडिशा सरकार के द्वारा आईआईटी, गुवाहाटी के साथ किस कार्य के लिए समझौता है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR