New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

G20 की अध्यक्षता के तहत ब्राजील की प्राथमिकता

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • जी20 के वर्तमान अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर,2023 को नई दिल्ली में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंप दी।

मुख्य बिंदु-

  • भारत ने 1 दिसंबर,2022 को इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में जी20 की अध्यक्षता संभाली थी और वह नवंबर के अंत तक इस पद पर बना रहेगा।
  • राष्ट्रपति सिल्वा ने कहा कि ब्राजील जब 1दिसंबर,2023 को जी20 समूह की अध्यक्षता संभालेगा, तो वह असमानता के मुद्दे को अपने मूल में रखेगा।
  • दुनिया को संतुलन की जरूरत है, अतः हम असमानता को सबसे ऊपर रखेंगे, जिसमें- लिंग, नस्ल, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और भूख की असमानता शामिल होंगी। 
  • उन्होंने जी20 की अध्यक्षता संभालने के दौरान ब्राजील की तीन प्राथमिकताएं बताईं-
    1. सामाजिक समावेशन और भूख के खिलाफ लड़ाई
    2. ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास
    3. वैश्विक शासन संस्थानों का सुधार
  • इसके अलावा, लूला ने यह भी घोषणा की कि ये प्राथमिकताएं ब्राजील के राष्ट्रपति पद के आदर्श वाक्य का हिस्सा हैं जो कहता है 'एक निष्पक्ष दुनिया और एक टिकाऊ पृथ्वी का निर्माण'।
  • G20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में श्री सिल्वा ने कहा कि दो टास्क फोर्स बनाई जाएंगी - भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक गतिशीलता पर।
  • हमें 2030 तक विश्व की भूख को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करने की आवश्यकता है अन्यथा, हम हाल के वर्षों में सबसे बड़ी बहुपक्षीय विफलता का सामना करेंगे। 
  • जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए शासकों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ-साथ संसाधनों की भी आवश्यकता है। 
  • उन्होंने कहा, "हम विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की निर्णय लेने की प्रक्रिया में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की अधिक भागीदारी चाहते हैं, गरीब देशों के असहनीय विदेशी ऋण को सुधारने करने की आवश्यकता है।"

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- जी20 की अध्यक्षता संभालने के दौरान ब्राजील ने निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिकताएं निर्धारित की है?

  1. सामाजिक समावेशन और भूख के खिलाफ लड़ाई
  2. ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास
  3. वैश्विक शासन संस्थानों का सुधार

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1,2 और 3

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- दुनिया को संतुलन की जरूरत है, अतः असमानता को कम करना अपरिहार्य है। टिप्पणी करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X