New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बक्सा टाइगर रिजर्व

हाल ही में, बक्सा टाइगर रिजर्व में चार महीने का एक विशाल वन्यजीव सर्वेक्षण शुरू हुआ है।

बक्सा टाइगर रिजर्व के बारे में

  • यह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा भूटान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। भंगुर ‘तराई पारिस्थितिकी तंत्र’ इस रिजर्व का एक हिस्सा है।
  • यह भारत एवं भूटान के बीच हाथियों के प्रवास के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गलियारे के रूप में कार्य करता है। इस रिजर्व का उत्तर में सीमा पार भूटान के जंगलों के साथ गलियारा संपर्क है। पूर्व में इसका कोचुगांव जंगल, मानस टाइगर रिजर्व और पश्चिम में जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान के साथ संपर्क है।
  • रैदक नदी एवं जयंती नदी बक्सा के जंगल से होकर प्रवाहित होती हैं। यहाँ की मुख्य प्रजातियों में बाघ, हाथी, तेंदुआ, गौर, जंगली सूअर, सांभर, हॉग हिरण, चीनी पैंगोलिन आदि शामिल हैं।
  • इस रिजर्व के वनों को मोटे तौर पर ‘आर्द्र उष्णकटिबंधीय वन’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। कुछ महत्वपूर्ण वनस्पति प्रजातियों में साल, चंपा, गमर, सिमुल एवं चिक्रासी शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR