New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

भारत में कैंसर संबंधित मुद्दे

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- 2: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय)

संदर्भ

हाल ही में, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा भारत में कैंसर की स्थिति के संबंध में एक अध्ययन प्रस्तुत किया गया।

भारत में कैंसर की स्थिति पर ICMR अध्ययन के बारे में

  • आई.सी.एम.आर.द्वारा यह अध्ययन ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी (GLOBOCAN) 2022 अनुमानों द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों पर आधारित है।
    • ग्लोबोकैन एक ऑनलाइन डाटाबेस है, जो 185 देशों में 36 प्रकार के कैंसर तथा सभी कैंसर स्थलों के लिए वैश्विक कैंसर आँकड़े तथा घटनाओं एवं  मृत्यु दर का अनुमान उपलब्ध कराता है।
  • इस अध्ययन में भारत में लिंग के आधार पर और चार अलग-अलग आयु समूहों (बचपन, प्रजनन आयु, मध्यम आयु एवं वृद्धावस्था) में 36 प्रकार के कैंसर की जाँच  की गई।
    • कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं।

विश्लेषण के प्रमुख निष्कर्ष

  • कैंसर की घटनाओं के संदर्भ में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे जबकि मृत्यु दर में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
    • दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, भारत कैंसर की घटनाओं के मामले में तीसरे जबकि  मृत्यु दर के मामले में दूसरे स्थान पर है।
  • भारत में महिलाएँ स्तन कैंसर से अधिक प्रभावित होती हैं, जबकि फेफड़े के कैंसर से महिलाओं एवं पुरुषों दोनों में सबसे अधिक मौतें होती हैं।
  • भारत में लगभग हर पाँच में से तीन व्यक्ति की कैंसर के निदान के बाद मृत्यु हो जाती है।
  • भारत में, बाल एवं प्रजनन आयु वर्ग के व्यक्तियों में कैंसर होने और इससे मरने का जोखिम सबसे कम है, जबकि मध्यम आयु वर्ग एवं वृद्धावस्था के व्यक्तियों में कैंसर होने और इससे मरने का जोखिम सबसे अधिक है।
    • कैंसर की घटनाओं और मृत्यु दर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा (70%) मध्यम आयु वर्ग और वृद्धावस्था समूहों में केंद्रित है।
    • पिछले दशक में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर से संबंधित मृत्यु दर में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2012 और 2022 के बीच, कैंसर की घटनाओं में 36% की वृद्धि हुई, जो वर्ष 2012 में 1.01 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2022 में 1.38 मिलियन हो गई। 
  • कैंसर से संबंधित मौतों में भी 30.3% की वृद्धि देखी गई, जो वर्ष 2012 में 0.68 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2022 में 0.89 मिलियन हो गई।
  • वर्ष 2022 और 2050 के मध्य कैंसर से मृत्यु दर 64.7% से बढ़कर 109.6% हो जाएगी।

सुझाव

ये निष्कर्ष व्यापक रणनीतियों के माध्यम से लिंग विशिष्ट और प्रचलित सामान्य कैंसर के प्रबंधन के उद्देश्य से लक्षित हस्तक्षेपों के लिए एक लचीले ढांचे को विकसित करने और लागू करने के महत्व पर बल  देते हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR