New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

कैस्केड शेंगेन वीज़ा

चर्चा में क्यों ? 

हाल ही में यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए “कैस्केड प्रणाली” की घोषणा की है।  

शेंगेन वीज़ा:

  • यह एक संयुक्त वीज़ा प्रणाली है जो 29 यूरोपीय देशों में वैध होती है।
  • इससे वीज़ा धारक को 180 दिनों की अवधि में अधिकतम 90 दिनों तक रहने की अनुमति मिलती है।
  • यह पर्यटन, व्यवसाय, पारिवारिक दौरे, चिकित्सा व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु मान्य होता है।
  • रोज़गार इसके अंतर्गत अनुमन्य नहीं है।

क्या है कैस्केड वीज़ा प्रणाली ?

  • यह प्रणाली वीज़ा इतिहास के आधार पर आवेदकों को दीर्घकालिक और बहु-प्रवेश वीज़ा प्रदान करती है। इसमें निम्नलिखित स्तर शामिल हैं:

वीज़ा इतिहास

प्राप्त वीज़ा की अवधि

पिछले 2 वर्षों में 3 शेंगेन वीज़ा

1-वर्षीय बहु-प्रवेश वीज़ा

1-वर्षीय वीज़ा का पूर्ण उपयोग

2-वर्षीय बहु-प्रवेश वीज़ा

2-वर्षीय वीज़ा का पूर्ण उपयोग

5-वर्षीय बहु-प्रवेश वीज़ा

  • प्रत्येक स्तर पर यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि वीज़ा समय-सीमा के भीतर और नियमों के अनुरूप प्रयोग किया गया हो।
  • वीज़ा का उद्देश्य सही तरीके से दर्शाना होगा और पारगमन वीज़ा इस प्रणाली के अंतर्गत नहीं आते।

भारतीय यात्रियों को क्या लाभ ?

  • भारतीय नागरिक जिन्होंने पिछले 3 वर्षों में दो शेंगेन वीज़ा लिए हैं, वे अब 2-वर्षीय बहु-प्रवेश वीज़ा के पात्र होंगे।
  • भविष्य में यदि उनका पासपोर्ट वैध हो, तो यह वीज़ा 5 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
  • यह प्रणाली किसी भी उद्देश्य से (पर्यटन, व्यापार, आदि) यात्रा को आसान बनाती है।
  • यह बार-बार यात्रा करने वालों के लिए समय और संसाधन की बचत करती है।

शेंगेन क्षेत्र के सदस्य देश

  • कुल सदस्य देश: 29
    • EU के 25 देश (साइप्रस और आयरलैंड को छोड़कर)
    • EFTA देश: आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, लिकटेंस्टीन
  • इन देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त कर दिया गया है, जिससे निर्बाध यात्रा संभव हो पाती है।
  • बाहरी सीमाओं पर सुरक्षा मानकों के साथ समन्वित नियंत्रण लागू किए जाते हैं।

प्रश्न. हाल ही में किस संगठन ने भारतीय नागरिकों के लिए "कैस्केड वीज़ा प्रणाली" शुरू की है ?

(a) संयुक्त राष्ट्र

(b) यूरोपीय संघ संसद

(c) यूरोपीय आयोग 

(d) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR