New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कमांडर अभिलाष टॉमी

चर्चा में क्यों-

  • कमांडर अभिलाष टॉमी इसरो को अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति में सुधार के बारे में सलाह देंगे।

मुख्य बिंदु-

  • अग्रणी जलयात्राकर्ता(circumnavigator और गोल्डन ग्लोब रेस (GGR) पूरा करने वाले पहले भारतीय, कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त), दो स्वयंसेवी महिला नौसेना अधिकारियों; लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे।
  • ये महिला अधिकारी सागर परिक्रमा IV का संचालन करेंगी।
  • भारतीय नौसेना के नौकायन पोत ‘तारिणी’ पर नौकायन अभियान वर्ष 2024 के लिए निर्धारित है। 
  • अभिलाष टॉमी वर्तमान में इसरो के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ पर भी काम कर रहे हैं और समुद्र में अंतरिक्ष यात्रियों की रिकवरी पर सलाह दे रहे हैं।
  • अप्रैल 2023 में, कमांडर टॉमी ने धैर्य और सहनशक्ति की दौड़ में, एक पाल नाव में समुद्र में 236 दिनों तक अकेले रहने के बाद प्रतिष्ठित जीजीआर 2022 को पूरा करने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा और दूसरे स्थान पर रहे।
  • 2018 में GGR में भाग लेने के दौरान, कमांडर टॉमी को पीठ में गंभीर चोट लगी और वे पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) से लगभग 1900 समुद्री मील और केप कोमोरिन (कन्याकुमारी) से 2700 नॉटिकल मील दूर दक्षिण हिंद महासागर में फंसे हुए थे। बहु-देशीय खोज और बचाव अभियान के बाद उन्हें बचाया गया।

सागर परिक्रमा IV-

  • सागर परिक्रमा IV की तैयारी की औपचारिक शुरुआत से पहले, नौसेना के महासागर सेलिंग नोड ने कमांडर टॉमी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
  • लेफ्टिनेंट कमांडर दिल्ना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा वर्ष 2024 में भारतीय नौसेना के नौकायन पोत ‘तारिणी’ पर जलयात्रा नौकायन अभियान शुरू करने वाली टीम का नेतृत्व करेंगी। 
  • दोनों अधिकारियों ने पहले सात महीने, 17000 एनएम, ट्रांस-महासागर अंतर-महाद्वीपीय "गोवा से रियो और वापस" तारिणी अभियान में भाग लिया था।
  • नौसेना ने कहा कि, सागर परिक्रमा IV एक ऐसी क्रॉसिंग होगी जिसका पहले कभी प्रयास नहीं किया गया और भारत के समुद्री नौकायन उद्यम में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. कमांडर अभिलाष टॉमी गोल्डन ग्लोब रेस (GGR) पूरा करने वाले पहले भारतीय हैं।
  2. लेफ्टिनेंट कमांडर दिल्ना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा वर्ष 2024 में भारतीय नौसेना के नौकायन पोत ‘तारिणी’ पर जलयात्रा नौकायन अभियान शुरू करने वाली टीम का नेतृत्व करेंगी। 
  3. दोनों अधिकारियों ने पहले सात महीने, 17000 एनएम, ट्रांस-महासागर अंतर-महाद्वीपीय "गोवा से रियो और वापस" तारिणी अभियान में भाग लिया था।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर - (c) 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X