New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

अंडमान और निकोबार में ट्रांसशिपमेंट हब' का निर्माण

प्रारम्भिक परीक्षा – अंडमान और निकोबार में ट्रांसशिपमेंट हब' का निर्माण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

चर्चा में क्यों  

  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक बल्क कार्गो ट्रांसशिपमेंट हब विकसित करने की योजना है।

Transshipment-Hub        

प्रमुख बिंदु 

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में डिगलीपुर के पास एरियल/अटलांटा खाड़ी में एक बल्क कार्गो ट्रांसशिपमेंट हब विकसित किये जाने की योजना है। 
  • इस योजना के तहत भारत के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा प्वाइंट को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उत्तरी हिस्सा सुरक्षा एवं रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है तथा यहाँ पर्यटन एवं अन्य सुविधा विकसित की जा सकती है इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यहाँ 10 मीटर का ड्राफ्ट बंदरगाह बनाये जाने की आवश्यकता है।
  • भारत में दो द्वीप अंडमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप समूह स्थित हैं। 

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 

  • यह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है जो हिंदमहासागर के बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह द्वीप समूह म्यांमार स्थित अराकानयोमा का दक्षिणी विस्तार है। ये द्वीप निमज्जित उच्च भूमि के अवशेष हैं। 
  • इस द्वीप समूह में लगभग 247 छोटे-छोटे द्वीप स्थित हैं। ये द्वीप समुद्र में डूबे हुए पर्वत के शिखर है। 
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप लैंडफॉल द्वीप है। 
  • कोको जलमार्ग  उत्तरी अंडमान को म्यांमार के कोको द्वीप से अलग करता है। कोको द्वीप पर  चीन ने एक निगरानी तंत्र लगाया हुआ है।
  • बंगाल की खाड़ी में स्थित अन्य द्वीप-गंगासागर/ सागर द्वीप, न्यू मूर द्वीप (भारत और बांग्लादेश के मध्य विवादित) आदि हैं।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची पर्वत चोटी सैडल पीक (730 मी०) है।
  • माउण्ट हेरियट दक्षिण अंडमान में तथा माउण्टथुडियर निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
  • इस द्वीप समूह का सबसे बड़ा पत्तन (बन्दरगाह) पोर्ट ब्लेयर दक्षिणी अंडमान में स्थित है।
  • भारत में बैरन तथा नारकोंडम नामक दो प्रसिद्ध ज्वालामुखी द्वीप हैं। बैरन द्वीप (अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में) एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जबकि नारकोंडम सुषुप्त ज्वालामुखी है।
  • लक्षद्वीप द्वीप-समूह अरब सागर में स्थित है। इसमें कुल 36 द्वीप हैं। इसमें केवल दस द्वीप पर ही आबादी है। आण्ड्रेट लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। पिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का निवास नहीं है, वहाँ एक पक्षी अभयारण्य है।
  • पंबन द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित है।

विशेष तथ्य 

  • 10 डिग्री चैनेल लिटिल अंडमान और कार निकोबार द्वीप के मध्य स्थित है।
  • डंकन पास मध्य अंडमान और लिटिल अंडमान द्वीप के मध्य स्थित है।
  • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है।  
  • 30 दिसंबर 2018 को भारत सरकार द्वारा तीन मुख्य द्वीपों- हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप और रॉस द्वीप के आधिकारिक नाम-परिवर्तन करके क्रमशः स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहाँ पर एक बल्क कार्गो ट्रांसशिपमेंट हब विकसित करने की योजना है?

(a)  पेम्ब्रोके खाड़ी

(B) पैकट खाड़ी

(c)  एरियल/अटलांटा खाड़ी

(d)  कासुअरिने खाड़ी 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:-भारतीय  बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक ट्रांसशिपमेंट हब विकसित करने की योजना है; इसके सामाजिक एवं आर्थिक महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR