New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बिहार में ऑर्डिनेंस-फैक्ट्री कॉरिडोर देश का नया ‘हथियार हब’ बनेगा

चर्चा में क्यों?

बिहार अब केवल अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए नहीं,बल्कि आधुनिक हथियारों के निर्माण केंद्र के रूप में भी जाना जाएगा। राज्य में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर स्थापित किया जायेगा।

बिहार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर की प्रमुख विशेषताएं:

  • यह कॉरिडोर हथियार निर्माण की एक व्यापक श्रृंखला को कवर करेगा।
  • निर्माण किए जाने वाले हथियारों में शामिल हैं: गोला-बारूद, अत्याधुनिक राइफलें, मशीनगन, रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन और बाय मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम।
  • बाय मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम (BMCS) एक ऐसा चार्ज सिस्टम है जो तोपों और भारी हथियारों की मारक क्षमता बढ़ाता है।
  • वर्तमान में BMCS का निर्माण केवल बिहार के नालंदा जिले में होता है।
  • इस कॉरिडोर के लिए प्राथमिक रूप से चयनित जिले हैं: 
    • मुंगेर, कैमूर, बांका, जमुई और अरवल।
  • भविष्य में संभावित रूप से शामिल किए जा सकने वाले जिले हैं: 
    • भागलपुर, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा और सारण।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर क्या है?

  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर एक ऐसा औद्योगिक क्षेत्र होता है,
    • जहाँ रक्षा से संबंधित हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों का निर्माण, परीक्षण और वितरण किया जाता है। 
  • यह कॉरिडोर कई फैक्ट्रियों का समूह होता है।
  • यह एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र में केंद्रित होती हैं और सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करती हैं।

प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा जिला बिहार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर के प्राथमिक जिलों में शामिल नहीं है?

(a) मुंगेर

(b) कैमूर

(c) शेखपुरा

(d) जमुई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR