New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सीआर राव

प्रारंभिक परीक्षा - थ्योरी ऑफ एस्टिमेशन, क्रैमर-राव असमानता, राव-ब्लैकवेलाइज़ेशन, कार्य, पुरस्कार
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों-

  • भारत के महानतम गणितज्ञों और सांख्यिकीविदों में से एक सी. राधाकृष्ण राव का 23 अगस्त 2023 को अमेरिका में निधन हो गया।

मुख्य बिंदु-

  • 1941 में श्री राव को भारतीय सेना में नौकरी के आवेदन से संबंधित एक साक्षात्कार के लिए कलकत्ता बुलाया गया था। 
  • यहाँ आईएसआई के बारे में जानने वाले एक व्यक्ति से अचानक उनकी मुलाकात हुई और वे प्रेसीडेंसी कॉलेज गये।
  • यहाँ प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने आईएसआई की स्थापना की थी (इसके अपने परिसर में स्थानांतरित होने से पहले)। 
  • वे 1 जनवरी 1941 को आईएसआई में शामिल हो गये।

योगदान-

  • श्री राव का मौलिक योगदान सांख्यिकी के क्षेत्रों में रहा है, जो सूचना के कुशल निष्कर्षण के लिए एक प्रयोग को डिजाइन करने और प्रयोग के परिणामों का उपयोग करके वैज्ञानिक परिकल्पना का परीक्षण करने से संबंधित है।
  • उन्होंने ‘थ्योरी ऑफ एस्टिमेशन’ (अनुमान का सिद्धांत) का सिद्धांत दिया।
  • 1944 में उन्होंने एक मौलिक सिद्धांत दिया- ‘क्रैमर-राव असमानता’। 
  • 1945 में उन्होंने एक सिद्धांत दिया, जिसे ‘राव-ब्लैकवेलाइज़ेशन’ प्रमेय के रूप में जाना जाता है।
  • अपनी पीएचडी के दौरान उन्होंने एक विधि की खोज की, जिसे राव के स्कोर टेस्ट के रूप में जाना जाता है और इसका उपयोग विज्ञान की सभी शाखाओं में किया जाता है।
  • 2007 में, हैदराबाद विश्वविद्यालय ने सी आर राव एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस खोला।

कार्य-

  • सांख्यिकी समिति के अध्यक्ष (1962-69)।
  • जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनसांख्यिकी और संचार के अध्यक्ष (1968-69)।
  • गणित समिति के अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग, एईसी (1969-78) में सदस्य के रूप में कार्य किया। 
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति, (1969-71)।

पुरस्कार-

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने उन्हें ‘राष्ट्रीय विज्ञान’ पदक से सम्मानित किया। 
  • उन्हें क्रमशः 1969 और 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सीआर राव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. उन्होंने ‘थ्योरी ऑफ एस्टिमेशन’ (अनुमान का सिद्धांत) का सिद्धांत दिया।
  2. वे सांख्यिकी समिति के अध्यक्ष रहे।
  3. वे भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं 

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न - सांख्यिकी के क्षेत्र में सीआर राव के योगदान की विवेचना करें। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X