New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

दार-एस-सलाम

(प्रारंभिक परीक्षा: चर्चित स्थल)

चर्चा में क्यों

  • हाल ही में तंज़ानिया की सबसे बड़ी नगरी दार-एस-सलाम (Dar es Salaam) में राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के दौरान हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
  • विपक्षी दलों ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, कई लोग घायल हुए और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुँचा। 

दार-एस-सलाम के बारे में

  • यह पूर्वी अफ्रीका के तट पर, हिंद महासागर के किनारे स्थित तंज़ानिया का प्रमुख बंदरगाह शहर है। 
  • भौगोलिक रूप से यह शहर दक्षिणी अफ्रीका, हिंद महासागर और मध्य अफ्रीका के बीच संपर्क मार्ग का मुख्य केंद्र है। 
  • हालाँकि अब तंज़ानिया की प्रशासनिक राजधानी डोडोमा (Dodoma) है, परंतु अधिकांश दूतावास और व्यावसायिक केंद्र अभी भी दार-एस-सलाम में स्थित हैं।
  • यह एक बहु-सांस्कृतिक शहर है जहाँ अफ्रीकी, अरब, भारतीय और यूरोपीय प्रभाव दिखाई देते हैं।
  • यहाँ की मुख्य भाषा स्वाहिली है, जबकि अंग्रेज़ी भी व्यापक रूप से बोली जाती है।
  • शहर में संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प की पारंपरिक झलक देखने को मिलती है, जिसमें “ताराब” संगीत और “माकोसी” नृत्य प्रमुख हैं।
  • धार्मिक दृष्टि से यहाँ इस्लाम और ईसाई धर्म के अनुयायी प्रमुख हैं।

तंज़ानिया : देशनामा

  • राजधानी: डोडोमा
  • सबसे बड़ा शहर: दार एस सलाम
  • राष्ट्रपति: सामिया सुलुहू हसन
  • आधिकारिक भाषा: स्वाहिली और अंग्रेज़ी
  • मुद्रा: तंज़ानियाई शिलिंग (TZS)
  • धर्म: ईसाई और इस्लाम (मुख्य)
  • जनसंख्या: लगभग 6.5 करोड़
  • स्वतंत्रता: 1961 (ब्रिटिश शासन से)
  • मुख्य उद्योग: पर्यटन, कृषि, खनन, और मत्स्य पालन
  • प्रसिद्ध स्थल: माउंट किलिमंजारो, सेरेन्गेटी नेशनल पार्क, ज़ांज़ीबार द्वीप
  • राजनीतिक दल: चामा चा मपिंडुज़ी (CCM) स्वतंत्रता के बाद से प्रमुख दल
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR