New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम की कृषि में 95% की गिरावट

प्रारम्भिक परीक्षा – अफ़ीम की कृषि
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

  • संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान अधिकारियों द्वारा अफ़ीम की फसल पर प्रतिबंध लगाने के पश्चात् अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम की कृषि और अफ़ीम उत्पादन में 95% की गिरावट आई है। 
  • संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ीम की कृषि 2022 में 2,33,000 हेक्टेयर से घटकर 2023 में 10,800 हेक्टेयर हो गई है।

opium-cultivation          

अफीम की खेती

  • अफीम की खेती नवंबर-दिसंबर माह में की जाती है और मार्च- अप्रैल में काट ली जाती है। 
  • अफीम की खेती के लिए समशीतोष्ण जलवायु और 20 से 25 डिग्री सेल्सियस औसत  तापमान होना चाहिए । 
  • इसकी कृषि सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन चिकनी या दोमट मिट्टी जिसका PH मान 7 हो अत्यधिक उपयुक्त होती है। 
  • ठंडी जलवायु में इसका उत्पादन अच्छा होता है। दिन और रात का तापमान इसके उत्पादन को अत्यधिक प्रभावित करता है । 
  • पाले का मौसम, बादल या बारिश का मौसम अफीम की कृषि के लिए हानिकारक है। 

रोग

  • कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने से अफीम के पौधों/पत्तों में काली मस्सी/ झुलसा रोग लग जाता है । यह रोग रात और दिन के तापमान में वृद्धि के कारण फैलता है। 

अफीम के औषधीय लाभ 

  • अफीम से प्राप्त खसखस में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जैसे-मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आदि। 
  • इनका उपयोग आधुनिक चिकित्सा में एनाल्जेसिक, एंटी-ट्यूसिव और एंटी-स्पस्मोडिक के रूप में किया जाता है। 
  • मॉर्फिन का प्रयोग दर्द निवारक दवा के रूप में किया जाता है।

हानि

  • पौधे की सूखी फली (स्थानीय रूप से  डोडाचूरा कहा जाता है) का प्रयोग मादक पदार्थ के रूप में किया जाता है। जिससे सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार,किस देश में अफ़ीम की कृषि और अफ़ीम उत्पादन में 95% की गिरावट आई है?

(a) बांग्लादेश

(b) पाकिस्तान 

(c) अफगानिस्तान

(d) चीन 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अफीम क्या है ? इसके कृषि से होने वाले लाभ एवं हानि की व्याख्या कीजिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR