New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर (Distress Alert Transmitter)

प्रारंभिक परीक्षा –  डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3, इसरो

 संदर्भ 

इसरो (ISRO) ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं से इमरजेंसी संदेश भेजने के लिए दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर(DAT-SG) विकसित किया है।

Distress-Alert-Transmitter

प्रमुख बिंदु 

  • 15 जनवरी,2024 को इसरो अध्यक्ष सोमनाथ ने दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर(DAT-SG) का  बेंगलुरु में उद्घाटन किया।
  • डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर वर्ष 2010 से काम कर रहा है।
  • दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर में दो तरफा संचार की सुविधा होगी। 
  • मछली पकड़ने वाली नाव की पहचान और चेतावनी संकेतों को डिकोड किया जाता है।
  • इस जानकारी को भारतीय तट रक्षक(ICG)  के तहत समुद्रीय बचाव समन्वय केंद्रों (MRCC) को भेज दी जाती है। 
  • इससे भारतीय तटरक्षक बल को संकट के समय बिना किसी देरी के खोज और बचाव अभियान चलाने में मदद मिलती है।
  • DAT-SG की सेवाओं को 24 x 7 आधार पर चालू घोषित कर दिया गया है।
  • जिसके बाद आपदा में फंसे मछुआरों को बचाने के लिए अभियान चलाया जाता है।
  • संचार और नेविगेशन तकनीकी विकास करते हुए इसरो ने उन्नत क्षमताओं और सुविधाओं के साथ (DAT) में सुधार किया है।
  • इसमें मछुआरों को मैसेज मिलने की सुविधा है, जिससे समुद्री संकट के दौरान मछुआरोंको पता चल जाता है कि बचाव दल उनके पास आ रहा है।
  • इससे खराब मौसम, चक्रवात, सुनामी की स्थिति में समुद्र में मछुआरों को अलर्ट मैसेज भेजे जा सकते हैं।
  • जिससे समुद्र में मौजूद मछुआरों को घर वापस जाने या सुरक्षित जगह पहुंचनें में मदद मिलेगी।
  • इसके अलावा संभावित मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों (Potential Fishing Zones,PFZs) के बारे में जानकारी भी नियमित अंतराल पर DAT-SG का उपयोग करके मछुआरों को प्रेषित की जाती है।
  • इससे ईधन की बचन, मछुआरों को अच्छी मछली पकड़ने में मदद मिलती है।
  • DAT-SG को ब्लूटूथ इंटरफ़ेस का उपयोग करके मोबाइल फोन से जोड़ा जा सकता है।
  • मोबाइल में एप के जरिए संदेशों को अपनी भाषा में पढ़ सकते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

  • ISRO भारत के अंतरिक्ष विभाग के तहत स्थापित एक अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • इसरो का गठन 15 अगस्त,1969 को हुआ था।
  • इसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में है।
  • इसका लक्ष्य अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान, ग्रहों की खोज़ को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है।
  • एस. सोमनाथ ISRO के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इसरो (ISRO) ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं से इमरजेंसी संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी के डिस्ट्रेस अलर्ट ट्रांसमीटर(DAT-SG) ने विकसित किया है।
  2. ISRO का गठन 15 अगस्त,1969 को हुआ था।
  3. ISRO भारत के अंतरिक्ष विभाग के तहत स्थापित एक अंतरिक्ष एजेंसी है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख कार्यों उल्लेख कीजिए।

स्रोत :the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X