DRDO ने किया क्वांटम टेक्नोलॉजी अनुसंधान केंद्र (QTRC) का शुभारंभ

चर्चा में क्यों ?

  • 27 मई 2025 को DRDO द्वारा मेटकॉफ हाउस, दिल्ली में उन्नत Quantum Technology Research Centre (QTRC) का उद्घाटन किया गया। 

प्रमुख बिंदु :-

  • यह केंद्र भारत में स्वदेशी क्वांटम प्रौद्योगिकी अनुसंधान को रक्षा और रणनीतिक उद्देश्यों हेतु तेज़ गति देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
  • इस केंद्र का उद्घाटन DRDO अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत द्वारा किया गया। 
  • यह केंद्र भारत को क्वांटम नवाचार में वैश्विक अग्रणी बनाने की दृष्टि से स्थापित किया गया है।
  • यह भारत की रक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • वैश्विक स्तर पर बढ़ती क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए भारत अपनी तकनीकी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।

QTRC के प्रमुख उद्देश्य

उद्देश्य

विवरण

राष्ट्रीय सुरक्षा

स्वदेशी क्वांटम तकनीकों का विकास और परीक्षण

सुरक्षित संचार

Quantum Key Distribution (QKD) के ज़रिए सुरक्षित संचार को बढ़ावा

रणनीतिक बढ़त

पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और क्वांटम सेंसिंग में श्रेष्ठता

QTRC की मुख्य क्षमताएँ

क्षेत्र

तकनीकी प्रणाली

लेज़र तकनीक

VCSELs, डिस्ट्रीब्यूटेड फीडबैक लेज़र्स

संचार

क्वांटम संचार परीक्षण, QKD प्लेटफ़ॉर्म

समय मापन

CPT आधारित अल्ट्रा-स्मॉल एटॉमिक क्लॉक

चुंबकीय क्षेत्र

ऑप्टिकली पंप्ड एटॉमिक मैग्नेटोमीटर

सामग्री विकास

ठोस अवस्था में क्वांटम सामग्री और उपकरण

नेतृत्व और संचालन

मुख्य DRDO प्रयोगशालाएँ:

  • Scientific Analysis Group (SAG): क्वांटम संचार पर केंद्रित
  • Solid State Physics Laboratory (SSPL): मूलभूत तकनीकी विकास

DRDO

पूरा नाम

Defence Research and Development Organisation (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)

स्थापना वर्ष

1958

मुख्यालय

नई दिल्ली

कार्य क्षेत्र

रक्षा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास

प्रशासनिक नियंत्रण

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार

वर्तमान अध्यक्ष (2025)

डॉ. समीर वी. कामत

DRDO का उद्देश्य

  • भारत को आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली प्रदान करना
  • सशस्त्र बलों के लिए उन्नत तकनीक आधारित प्रणाली विकसित करना
  • स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देना

प्रश्न :-DRDO के अंतर्गत Quantum Technology Research Centre (QTRC) किस स्थान पर स्थापित किया गया है?

(a) बेंगलुरु

(b)  पुणे

(c) मेटकॉफ हाउस, दिल्ली

(d) हैदराबाद

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT