इंग्लैंड की महिला टीम ने यूरो 2025 जीता

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम ने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर UEFA महिला यूरो 2025 का खिताब जीता। 

प्रमुख बिंदु

  • इंग्लैंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ हार के साथ की।
  • इसके बाद टीम ने लगातार कठिन मुकाबलों में जीत हासिल की-क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल सभी में अतिरिक्त समय तक खेला।
  • टूर्नामेंट के दौरान टीम पर लगातार दबाव बना रहा,फिर भी टीम ने एकजुटता और रणनीतिक निपुणता से ट्रॉफी हासिल की।

UEFA महिला यूरो 2025

  • UEFA महिला यूरो 2025 का आयोजन 5 जुलाई -27 जुलाई 2025 तक हुआ।
  • 16 टीमें टूर्नामेंट में शामिल थीं।
  • टूर्नामेंट के मैच 8 शहरों और 8 स्टेडियमों में खेले गए।
  • यह पहला UEFA महिला यूरो था जिसकी मेजबानी स्विट्ज़रलैंड ने की।

घटक

विवरण

आयोजन वर्ष

2025

मेजबान देश

स्विट्ज़रलैंड

फाइनल स्थल

बासेल, स्विट्ज़रलैंड

विजेता

इंग्लैंड

फाइनल प्रतिद्वंद्वी

स्पेन

जीत का तरीका

पेनल्टी शूट-आउट

महत्वपूर्ण उपलब्धियां

  • इतिहास रचने वाली जीत:
    • इंग्लैंड पहला मैच हारने के बावजूद यूरो जीतने वाली पहली टीम बन गई।
  • विदेशी धरती पर पहली ट्रॉफी:
    • इंग्लैंड की किसी भी सीनियर टीम द्वारा विदेश में जीता गया पहला बड़ा खिताब।
  • वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थिति मजबूत:
    • यह जीत महिला फुटबॉल में इंग्लैंड की स्थिति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करती है।

UEFA महिला यूरो

  • UEFA महिला यूरो यूरोप की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीमों के बीच आयोजित होने वाली एक प्रमुख प्रतियोगिता है। 
  • इसका आयोजन यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था UEFA (Union of European Football Associations) द्वारा किया जाता है। 
  • यह टूर्नामेंट यूरोपीय महाद्वीप पर महिलाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता है।

वर्ष

विवरण

शुरुआत

1984 में (Women's European Competition for Representative Teams नाम से)

UEFA द्वारा आधिकारिक मान्यता

1991 से

आयोजन अंतराल

हर 4 वर्ष में एक बार

प्रतिभागी टीमें

वर्तमान में 16 राष्ट्रीय टीमें

 

प्रश्न.UEFA महिला यूरो 2025 में इंग्लैंड ने किस टीम को फाइनल में हराकर खिताब जीता ?

(a) फ्रांस

(b) जर्मनी

(c) नीदरलैंड

(d) स्पेन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT