New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

विभिन्न प्रदेशों के स्थापना दिवस

  • 1 नवम्बर को कई राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इनमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं।
  • वर्ष 1953 में आंध्र प्रदेश के गठन के बाद 7वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 तथा राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के द्वारा वर्ष 1956 में 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया।

आंध्र प्रदेश

  • स्वतंत्रता के बाद भाषाई आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश था। इसका गठन कांग्रेसी कार्यकर्ता पोट्टी श्रीरामुलु के निधन के बाद किया गया।
  • आंध्र राज्य अधिनियम, 1953 के अनुसार मद्रास राज्य के तेलुगु-भाषी हिस्से को अलग करके 1 अक्तूबर, 1953 को कुर्नूल राजधानी के साथ आंध्र राज्य (आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र) का गठन किया गया। हालाँकि उस समय इसमें हैदराबाद राज्य के कुछ तेलुगु भाषी क्षेत्रों (तेलंगाना क्षेत्र) को शामिल नहीं किया गया था।
  • ‘आंध्र केसरी’ (आंध्र का शेर) के नाम से प्रसिद्ध तांगुतुरी प्रकाशम पंतुलु आंध्र राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।
  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अनुसार आंध्र राज्य तथा हैदराबाद के तेलंगाना क्षेत्र को मिलाकर एक संयुक्त तेलुगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया।

केरल

  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के द्वारा कोचीन के त्रावणकोर और मालाबार आदि क्षेत्रों को मिलाकर 1 नवम्बर, 1956 को केरल राज्य का गठन किया गया।

मध्य प्रदेश

  • इसी प्रकार मध्य भारत राज्य, भोपाल राज्य और विंध्य क्षेत्र को मिलाकर मध्य प्रदेश राज्य का भी पुनर्गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया।

कर्नाटक

  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत ही दक्षिण भारत के सभी कन्नड़ भाषी ज़िलों को 1 नवम्बर, 1956 को मैसूर नाम से एकीकृत किया गया।
  • इसमें मैसूर की पूर्ववर्ती रियासतें तथा बम्बई, मद्रास और हैदराबाद के कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को शामिल किया गया।
  • हालाँकि, 1 नवम्बर, 1973 को अंततः मैसूर का नाम परिवर्तित करके पुनः कर्नाटक कर दिया गया।

हरियाणा

  • 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब से अलग करके 17वें राज्य के रूप में हरियाणा का गठन किया गया।

छत्तीसगढ़

  • मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के द्वारा 1 नवम्बर, 2000 को मध्य प्रदेश से पृथक करके 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र कलिंग के चेदि वंश का हिस्सा हुआ करता था।

प्री- फैक्ट्स

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अंतर्गत वर्ष 1956 में गठित अन्य राज्य थे- असम, बिहार, बम्बई, जम्मू और कश्मीर, मद्रास, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल और 6 केंद्रशासित प्रदेश - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप समूह, मणिपुर तथा त्रिपुरा थे।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR