New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तीव्र गश्ती पोत ‘अक्षर’

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज (ICGS) ‘अक्षर’ को पुडुचेरी के कराईकल में नौसेना में शामिल किया गया।

‘अक्षर’ तीव्र गश्ती पोत के बारे में

  • यह आठ अदम्य श्रेणी के तीव्र गश्ती पोतों (FPV) की श्रृंखला में दूसरा पोत है। ‘अक्षर’ नाम का अर्थ ‘अविनाशी’ है जो सुरक्षित, निरापद एवं स्वच्छ समुद्र सुनिश्चित करने के लिए ICG के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
  • इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन एवं निर्मित किया गया है और इसमें 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री है।

अक्षर तीव्र गश्ती पोत की विशेषताएँ

  • क्षमता: इस पोत का विस्थापन लगभग 320 टन है और यह दो 3,000 किलोवाट के डीजल इंजनों द्वारा संचालित होता है, जिससे इसकी अधिकतम गति 27 नॉट है।
  • यह किफायती गति से 1,500 समुद्री मील की दूरी तय कर सकता है।
  • आईसीजीएस अक्षर में स्वदेशी रूप से विकसित दो नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर (सी.पी.पी.) और गियरबॉक्स लगे हैं, जो समुद्र में बेहतर गतिशीलता, परिचालन लचीलापन व बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
  • इस पोत में एक एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आई.बी.एस.), एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आई.पी.एम.एस.) और स्वचालित पावर प्रबंधन प्रणाली (ए.पी.एम.एस.) भी है, जो परिचालन दक्षता और स्वचालन को बढ़ाता है।
  • यह पोत कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के प्रशासनिक और परिचालन नियंत्रण में पुडुचेरी के कराईकल में तैनात रहेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR